Job · बाइबल (हिन्दी)

Job 16

1तब अय्यूब ने कहा, 1

2“ऐसी बहुत सी बातें मैं सुन चुका हूँ, 1 तुम सब के सब निकम्मे शान्तिदाता हो। 1

3क्या व्यर्थ बातों का अन्त कभी होगा? 1 तू कौन सी बात से झिड़ककर ऐसे उत्तर देता है? 1

4यदि तुम्हारी दशा मेरी सी होती, 1 तो मैं भी तुम्हारी सी बातें कर सकता; 1 मैं भी तुम्हारे विरुद्ध बातें जोड़ सकता, 1 और तुम्हारे विरुद्ध सिर हिला सकता। 1

5वरन् मैं अपने वचनों से तुम को हियाव दिलाता, 1 और बातों से शान्ति देकर तुम्हारा शोक घटा देता। 1

6“चाहे मैं बोलूँ तो भी मेरा शोक न घटेगा, 1 चाहे मैं चुप रहूँ, तो भी मेरा दुःख कुछ कम न होगा। 1

7परन्तु अब उसने मुझे थका दिया है + 16:7 उसने मुझे थका दिया है: अर्थात् परमेश्वर ने मुझे अशक्त बना दिया है वह विपत्तियों से आरम्भ करता है जिन्हें परमेश्वर ने उस पर डाली।; 1 उसने मेरे सारे परिवार को उजाड़ डाला है। 1

8और उसने जो मेरे शरीर को सूखा डाला है, वह मेरे विरुद्ध साक्षी ठहरा है, 1 और मेरा दुबलापन मेरे विरुद्ध खड़ा होकर 1 मेरे सामने साक्षी देता है। 1

9उसने क्रोध में आकर मुझ को फाड़ा और मेरे पीछे पड़ा है; 1 वह मेरे विरुद्ध दाँत पीसता; 1 और मेरा बैरी मुझ को आँखें दिखाता है। (विला. 2:16) 1

10अब लोग मुझ पर मुँह पसारते हैं, 1 और मेरी नामधराई करके मेरे गाल पर थप्पड़ मारते, 1 और मेरे विरुद्ध भीड़ लगाते हैं। 1

11परमेश्वर ने मुझे कुटिलों के वश में कर दिया, 1 और दुष्ट लोगों के हाथ में फेंक दिया है। 1

12मैं सुख से रहता था, और उसने मुझे चूर चूरकर डाला; 1 उसने मेरी गर्दन पकड़कर मुझे टुकड़े-टुकड़े कर दिया; 1 फिर उसने मुझे अपना निशाना बनाकर खड़ा किया है। 1

13उसके तीर मेरे चारों ओर उड़ रहे हैं, 1 वह निर्दय होकर मेरे गुर्दों को बेधता है, 1 और मेरा पित्त भूमि पर बहाता है। 1

14वह शूर के समान मुझ पर धावा करके मुझे 1 चोट पर चोट पहुँचाकर घायल करता है। 1

15मैंने अपनी खाल पर टाट को सी लिया है, 1 और अपना बल मिट्टी में मिला दिया है। 1

16रोते-रोते मेरा मुँह सूज गया है, 1 और मेरी आँखों पर घोर अंधकार छा गया है; 1

17तो भी मुझसे कोई उपद्रव नहीं हुआ है, 1 और मेरी प्रार्थना पवित्र है। 1

18“हे पृथ्वी, तू मेरे लहू को न ढाँपना, 1 और मेरी दुहाई कहीं न रुके। 1

19अब भी स्वर्ग में मेरा साक्षी है + 16:19 स्वर्ग में मेरा साक्षी है: अर्थात् मैं अपनी सत्यनिष्ठा के लिए परमेश्वर को पुकार सकता हूँ। वह मेरा गवाह है और मेरा लेखा रखेगा। , 1 और मेरा गवाह ऊपर है। 1

20मेरे मित्र मुझसे घृणा करते हैं, 1 परन्तु मैं परमेश्वर के सामने आँसू बहाता हूँ, 1

21कि कोई परमेश्वर के सामने सज्जन का, 1 और आदमी का मुकद्दमा उसके पड़ोसी के विरुद्ध लड़े। (अय्यू. 31:35) 1

22क्योंकि थोड़े ही वर्षों के बीतने पर मैं उस मार्ग 1 से चला जाऊँगा, जिससे मैं फिर वापिस न लौटूँगा। (अय्यू. 10:21)

← Job 15Read In The App, Free →Job 17 →

Study Job 16

KJVMatthew HenryJamieson-Fausset-BrownAdam ClarkeJohn WesleyJohn CalvinKeil and DelitzschScofieldFamily Bible NotesGeneva Bible Notes (1599)Reina-Valera (Español)Bíblia Almeida (Português)Luther Bibel (Deutsch)Bible Louis Segond (Français)

All Chapters

123456789101112131415161718192021222324252627282930313233343536373839404142