Job · बाइबल (हिन्दी)

Job 33

1“इसलिए अब, हे अय्यूब! मेरी बातें सुन ले, 1 और मेरे सब वचनों पर कान लगा। 1

2मैंने तो अपना मुँह खोला है, 1 और मेरी जीभ मुँह में चुलबुला रही है। 1

3मेरी बातें मेरे मन की सिधाई प्रगट करेंगी; 1 जो ज्ञान मैं रखता हूँ उसे खराई के साथ कहूँगा। 1

4मुझे परमेश्वर की आत्मा ने बनाया है, 1 और सर्वशक्तिमान की साँस से मुझे जीवन मिलता है। 1

5यदि तू मुझे उत्तर दे सके, तो दे; 1 मेरे सामने अपनी बातें क्रम से रचकर खड़ा हो जा। 1

6देख, मैं परमेश्वर के सन्मुख तेरे तुल्य हूँ; 1 मैं भी मिट्टी का बना हुआ हूँ। 1

7सुन, तुझे डर के मारे घबराना न पड़ेगा, 1 और न तू मेरे बोझ से दबेगा। 1

8“निःसन्देह तेरी ऐसी बात मेरे कानों में पड़ी है 1 और मैंने तेरे वचन सुने हैं, 1

9‘मैं तो पवित्र और निरपराध और निष्कलंक हूँ; 1 और मुझ में अधर्म नहीं है। 1

10देख, परमेश्वर मुझसे झगड़ने के दाँव ढूँढ़ता है + 33:10 परमेश्वर मुझसे झगड़ने के दाँव ढूँढ़ता है: अर्थात् परमेश्वर ने अय्यूब का विरोध करने के अवसर खोजे कि वह उसे दण्ड देने का आधार एवं कारण देखने का इच्छुक है। , 1 और मुझे अपना शत्रु समझता है; 1

11वह मेरे दोनों पाँवों को काठ में ठोंक देता है, 1 और मेरी सारी चाल पर दृष्टि रखता है।’ 1

12“देख, मैं तुझे उत्तर देता हूँ, इस बात में तू सच्चा नहीं है। 1 क्योंकि परमेश्वर मनुष्य से बड़ा है। 1

13तू उससे क्यों झगड़ता है? 1 क्योंकि वह अपनी किसी बात का लेखा नहीं देता। 1

14क्योंकि परमेश्वर तो एक क्या वरन् दो बार बोलता है, 1 परन्तु लोग उस पर चित्त नहीं लगाते। 1

15स्वप्न में, या रात को दिए हुए दर्शन में, 1 जब मनुष्य घोर निद्रा में पड़े रहते हैं, 1 या बिछौने पर सोते समय, 1

16तब वह मनुष्यों के कान खोलता है, 1 और उनकी शिक्षा पर मुहर लगाता है, 1

17जिससे वह मनुष्य को उसके संकल्प से रोके + 33:17 जिससे वह मनुष्य को उसके संकल्प से रोके: परमेश्वर उसे विधर्म की योजनाओं को कार्यान्वित करने के परिणामों की चेतावनी की युक्ति रचता है। वह उसे चेतावनी देखकर स्पष्ट करता है कि उसका मार्ग उसे दण्ड दिलाएगा। 1 और गर्व को मनुष्य में से दूर करे। 1

18वह उसके प्राण को गड्ढे से बचाता है + 33:18 वह उसके प्राण को गड्ढे से बचाता है: वह मनुष्यों को चिताने के लिए ऐसा करता है कि वे अपना विनाश न लाएँ। , 1 और उसके जीवन को तलवार की मार से बचाता हे। 1

19“उसकी ताड़ना भी होती है, कि वह अपने बिछौने पर पड़ा-पड़ा तड़पता है, 1 और उसकी हड्डी-हड्डी में लगातार झगड़ा होता है 1

20यहाँ तक कि उसका प्राण रोटी से, 1 और उसका मन स्वादिष्ट भोजन से घृणा करने लगता है। 1

21उसका माँस ऐसा सूख जाता है कि दिखाई नहीं देता; 1 और उसकी हड्डियाँ जो पहले दिखाई नहीं देती थीं निकल आती हैं। 1

22तब वह कब्र के निकट पहुँचता है, 1 और उसका जीवन नाश करनेवालों के वश में हो जाता है। 1

23यदि उसके लिये कोई बिचवई स्वर्गदूत मिले, 1 जो हजार में से एक ही हो, जो भावी कहे। 1 और जो मनुष्य को बताए कि उसके लिये क्या ठीक है। 1

24तो वह उस पर अनुग्रह करके कहता है, 1 ‘उसे गड्ढे में जाने से बचा ले, 1 मुझे छुड़ौती मिली है। 1

25तब उस मनुष्य की देह बालक की देह से अधिक स्वस्थ और कोमल हो जाएगी; 1 उसकी जवानी के दिन फिर लौट आएँगे।’ 1

26वह परमेश्वर से विनती करेगा, और वह उससे प्रसन्न होगा, 1 वह आनन्द से परमेश्वर का दर्शन करेगा, 1 और परमेश्वर मनुष्य को ज्यों का त्यों धर्मी कर देगा। 1

27वह मनुष्यों के सामने गाने और कहने लगता है, 1 ‘मैंने पाप किया, और सच्चाई को उलट-पुलट कर दिया, 1 परन्तु उसका बदला मुझे दिया नहीं गया। 1

28उसने मेरे प्राण कब्र में पड़ने से बचाया है, 1 मेरा जीवन उजियाले को देखेगा।’ 1

29“देख, ऐसे-ऐसे सब काम परमेश्वर मनुष्य के साथ दो बार क्या 1 वरन् तीन बार भी करता है, 1

30जिससे उसको कब्र से बचाए, 1 और वह जीवनलोक के उजियाले का प्रकाश पाए। 1

31हे अय्यूब! कान लगाकर मेरी सुन; 1 चुप रह, मैं और बोलूँगा। 1

32यदि तुझे बात कहनी हो, तो मुझे उत्तर दे; 1 बोल, क्योंकि मैं तुझे निर्दोष ठहराना चाहता हूँ। 1

33यदि नहीं, तो तू मेरी सुन; 1 चुप रह, मैं तुझे बुद्धि की बात सिखाऊँगा।”

← Job 32Read In The App, Free →Job 34 →

Study Job 33

KJVMatthew HenryJamieson-Fausset-BrownAdam ClarkeJohn WesleyJohn CalvinKeil and DelitzschScofieldFamily Bible NotesGeneva Bible Notes (1599)Reina-Valera (Español)Bíblia Almeida (Português)Luther Bibel (Deutsch)Bible Louis Segond (Français)

All Chapters

123456789101112131415161718192021222324252627282930313233343536373839404142