Lamentations · बाइबल (हिन्दी)

Lamentations 3

1उसके रोष की छड़ी से दुःख भोगनेवाला पुरुष मैं ही हूँ; 1

2वह मुझे ले जाकर उजियाले में नहीं, अंधियारे ही में चलाता है; 1

3उसका हाथ दिन भर मेरे ही विरुद्ध उठता रहता है। 1

4उसने मेरा माँस और चमड़ा गला दिया है, 1 और मेरी हड्डियों को तोड़ दिया है; 1

5उसने मुझे रोकने के लिये किला बनाया, 1 और मुझ को कठिन दुःख और श्रम से घेरा है; 1

6उसने मुझे बहुत दिन के मरे हुए लोगों के समान अंधेरे स्थानों में बसा दिया है। 1

7मेरे चारों ओर उसने बाड़ा बाँधा है कि मैं निकल नहीं सकता; 1 उसने मुझे भारी साँकल से जकड़ा है; 1

8मैं चिल्ला-चिल्ला के दुहाई देता हूँ, 1 तो भी वह मेरी प्रार्थना नहीं सुनता; 1

9मेरे मार्गों को उसने गढ़े हुए पत्थरों से रोक रखा है, 1 मेरी डगरों को उसने टेढ़ी कर दिया है। 1

10वह मेरे लिये घात में बैठे हुए रीछ और घात लगाए हुए सिंह के समान है; 1

11उसने मुझे मेरे मार्गों से भुला दिया, 1 और मुझे फाड़ डाला; उसने मुझ को उजाड़ दिया है। 1

12उसने धनुष चढ़ाकर मुझे अपने तीर का निशाना बनाया है। 1

13उसने अपनी तीरों से मेरे हृदय को बेध दिया है; 1

14सब लोग मुझ पर हँसते हैं और दिन भर मुझ पर ढालकर गीत गाते हैं, 1

15उसने मुझे कठिन दुःख से भर दिया, 1 और नागदौना पिलाकर तृप्त किया है। 1

16उसने मेरे दाँतों को कंकड़ से तोड़ डाला + 3:16 उसने मेरे दाँतों को कंकड़ से तोड़ डाला: उसकी रोटी में इतनी कंकड़ी थी कि उसे चबाने से उसके दाँत टूट गये। , 1 और मुझे राख से ढाँप दिया है; 1

17और मुझ को मन से उतारकर कुशल से रहित किया है; 1 मैं कल्याण भूल गया हूँ; 1

18इसलिए मैंने कहा, “मेरा बल नष्ट हुआ, 1 और मेरी आशा जो यहोवा पर थी, वह टूट गई है।” 1

19मेरा दुःख और मारा-मारा फिरना, मेरा नागदौने 1 और विष का पीना स्मरण कर! 1

20मैं उन्हीं पर सोचता रहता हूँ, 1 इससे मेरा प्राण ढला जाता है। 1

21परन्तु मैं यह स्मरण करता हूँ + 3:21 परन्तु मैं यह स्मरण करता हूँ: या मैं उस बात को स्मरण करके आशा लगाए हूँ। यह स्मरण करके कि परमेश्वर टूटे मन की प्रार्थना सुनता है, वह आशा बाँधता है।, इसलिए मुझे आशा है: 1

22हम मिट नहीं गए; यह यहोवा की महाकरुणा का फल है, क्योंकि उसकी दया अमर है। 1

23प्रति भोर वह नई होती रहती है; तेरी सच्चाई महान है। 1

24मेरे मन ने कहा, “यहोवा मेरा भाग है, इस कारण मैं उसमें आशा रखूँगा।” 1

25जो यहोवा की बाट जोहते और उसके पास जाते हैं, उनके लिये यहोवा भला है। 1

26यहोवा से उद्धार पाने की आशा रखकर चुपचाप रहना भला है। 1

27पुरुष के लिये जवानी में जूआ उठाना भला है। 1

28वह यह जानकर अकेला चुपचाप रहे, कि परमेश्वर ही ने उस पर यह बोझ डाला है; 1

29वह अपना मुँह धूल में रखे, क्या जाने इसमें कुछ आशा हो; 1

30वह अपना गाल अपने मारनेवाले की ओर फेरे, और नामधराई सहता रहे। 1

31क्योंकि प्रभु मन से सर्वदा उतारे नहीं रहता, 1

32चाहे वह दुःख भी दे, तो भी अपनी करुणा की बहुतायत के कारण वह दया भी करता है; 1

33क्योंकि वह मनुष्यों को अपने मन से न तो दबाता है और न दुःख देता है। 1

34पृथ्वी भर के बन्दियों को पाँव के तले दलित करना, 1

35किसी पुरुष का हक़ परमप्रधान के सामने मारना, 1

36और किसी मनुष्य का मुकद्दमा बिगाड़ना, 1 इन तीन कामों को यहोवा देख नहीं सकता। 1

37यदि यहोवा ने आज्ञा न दी हो, तब कौन है 1 कि वचन कहे और वह पूरा हो जाए? 1

38विपत्ति और कल्याण, क्या दोनों परमप्रधान की आज्ञा से नहीं होते? 1

39इसलिए जीवित मनुष्य क्यों कुड़कुड़ाए + 3:39 जीवित मनुष्य क्यों कुड़कुड़ाए: परमेश्वर से शिकायत करना कि उसने कष्ट क्यों दिया, उचित होगा कि जिन पापों के कारण दण्ड अवश्यंभावी हुआ उनके लिए विवाद किया जाए।? 1 और पुरुष अपने पाप के दण्ड को क्यों बुरा माने? 1

40हम अपने चाल चलन को ध्यान से परखें, 1 और यहोवा की ओर फिरें! 1

41हम स्वर्ग में वास करनेवाले परमेश्वर की ओर मन लगाएँ 1 और हाथ फैलाएँ और कहें: 1

42“हमने तो अपराध और बलवा किया है, 1 और तूने क्षमा नहीं किया। 1

43तेरा कोप हम पर है, तू हमारे पीछे पड़ा है, 1 तूने बिना तरस खाए घात किया है। 1

44तूने अपने को मेघ से घेर लिया है कि तुझ तक प्रार्थना न पहुँच सके। 1

45तूने हमको जाति-जाति के लोगों के बीच में कूड़ा-करकट सा ठहराया है। (1 कुरि. 4:13) 1

46हमारे सब शत्रुओं ने हम पर अपना-अपना मुँह फैलाया है; 1

47भय और गड्ढा, उजाड़ और विनाश, हम पर आ पड़े हैं; 1

48मेरी आँखों से मेरी प्रजा की पुत्री के विनाश के कारण जल की धाराएँ बह रही है। 1

49मेरी आँख से लगातार आँसू बहते रहेंगे, 1

50जब तक यहोवा स्वर्ग से मेरी ओर न देखे; 1

51अपनी नगरी की सब स्त्रियों का हाल देखने पर मेरा दुःख बढ़ता है। 1

52जो व्यर्थ मेरे शत्रु बने हैं, उन्होंने निर्दयता से चिड़िया के समान मेरा आहेर किया है; (भज. 35:7) 1

53उन्होंने मुझे गड्ढे में डालकर मेरे जीवन का अन्त करने के लिये मेरे ऊपर पत्थर लुढ़काए हैं; 1

54मेरे सिर पर से जल बह गया, मैंने कहा, ‘मैं अब नाश हो गया।’ 1

55हे यहोवा, गहरे गड्ढे में से मैंने तुझ से प्रार्थना की; 1

56तूने मेरी सुनी कि जो दुहाई देकर मैं चिल्लाता हूँ उससे कान न फेर ले! 1

57जब मैंने तुझे पुकारा, तब तूने मुझसे कहा, ‘मत डर!’ 1

58हे यहोवा, तूने मेरा मुकद्दमा लड़कर मेरा प्राण बचा लिया है। 1

59हे यहोवा, जो अन्याय मुझ पर हुआ है उसे तूने देखा है; तू मेरा न्याय चुका। 1

60जो बदला उन्होंने मुझसे लिया, और जो कल्पनाएँ मेरे विरुद्ध की, उन्हें भी तूने देखा है। 1

61हे यहोवा, जो कल्पनाएँ और निन्दा वे मेरे विरुद्ध करते हैं, वे भी तूने सुनी हैं। 1

62मेरे विरोधियों के वचन, और जो कुछ भी वे मेरे विरुद्ध लगातार सोचते हैं, उन्हें तू जानता है। 1

63उनका उठना-बैठना ध्यान से देख; 1 वे मुझ पर लगते हुए गीत गाते हैं। 1

64हे यहोवा, तू उनके कामों के अनुसार उनको बदला देगा। 1

65तू उनका मन सुन्न कर देगा; तेरा श्राप उन पर होगा। 1

66हे यहोवा, तू अपने कोप से उनको खदेड़-खदेड़कर धरती पर से नाश कर देगा।”

← Lamentations 2Read In The App, Free →Lamentations 4 →

Study Lamentations 3

KJVMatthew HenryJamieson-Fausset-BrownAdam ClarkeJohn WesleyJohn CalvinKeil and DelitzschScofieldFamily Bible NotesGeneva Bible Notes (1599)Reina-Valera (Español)Bíblia Almeida (Português)Luther Bibel (Deutsch)Bible Louis Segond (Français)

All Chapters

12345