Lamentations 5
1हे यहोवा, स्मरण कर कि हम पर क्या-क्या बिता है; 1 हमारी ओर दृष्टि करके हमारी नामधराई को देख! 1
2हमारा भाग परदेशियों का हो गया और हमारे घर परायों के हो गए हैं। 1
3हम अनाथ और पिताहीन हो गए; 1 हमारी माताएँ विधवा सी हो गई हैं। 1
4हम मोल लेकर पानी पीते हैं, 1 हमको लकड़ी भी दाम से मिलती है। 1
5खदेड़नेवाले हमारी गर्दन पर टूट पड़े हैं; 1 हम थक गए हैं, हमें विश्राम नहीं मिलता। 1
6हम स्वयं मिस्र के अधीन हो गए, 1 और अश्शूर के भी, ताकि पेट भर सके। 1
7हमारे पुरखाओं ने पाप किया, और मर मिटे हैं; 1 परन्तु उनके अधर्म के कामों का भार हमको उठाना पड़ा है। 1
8हमारे ऊपर दास अधिकार रखते हैं; 1 उनके हाथ से कोई हमें नहीं छुड़ाता। 1
9जंगल में की तलवार के कारण हम अपने प्राण जोखिम में डालकर भोजनवस्तु ले आते हैं। 1
10भूख की झुलसाने वाली आग के कारण, 1 हमारा चमड़ा तंदूर के समान काला हो गया है। 1
11सिय्योन में स्त्रियाँ, 1 और यहूदा के नगरों में कुमारियाँ भ्रष्ट की गईं हैं। 1
12हाकिम हाथ के बल टाँगें गए हैं + 5:12 हाकिम हाथ के बल टाँगें गए हैं: उनके प्रधानों की हत्या करने के बाद उन्हें सार्वजनिक निन्दा के लिए हाथ बाँधकर लटका दिया गया।; 1 और पुरनियों का कुछ भी आदर नहीं किया गया। 1
13जवानों को चक्की चलानी पड़ती है; 1 और बाल-बच्चे लकड़ी का बोझ उठाते हुए लड़खड़ाते हैं। 1
14अब फाटक पर पुरनिये नहीं बैठते, 1 न जवानों का गीत सुनाई पड़ता है। 1
15हमारे मन का हर्ष जाता रहा, 1 हमारा नाचना विलाप में बदल गया है। 1
16हमारे सिर पर का मुकुट गिर पड़ा है; 1 हम पर हाय, क्योंकि हमने पाप किया है! 1
17इस कारण हमारा हृदय निर्बल हो गया है, 1 इन्हीं बातों से हमारी आँखें धुंधली पड़ गई हैं, 1
18क्योंकि सिय्योन पर्वत उजाड़ पड़ा है; 1 उसमें सियार घूमते हैं + 5:18 उसमें सियार घूमते हैं: ये पशु खण्डहरों में रहते हैं। वे मनुष्य के सामने से चले जाते हैं। इसका अर्थ है कि सिय्योन निर्जन एवं उजाड़ पड़ा है।। 1
19परन्तु हे यहोवा, तू तो सदा तक विराजमान रहेगा; 1 तेरा राज्य पीढ़ी-पीढ़ी बना रहेगा। 1
20तूने क्यों हमको सदा के लिये भुला दिया है, 1 और क्यों बहुत काल के लिये हमें छोड़ दिया है? 1
21हे यहोवा, हमको अपनी ओर फेर, तब हम फिर सुधर जाएँगे। 1 प्राचीनकाल के समान हमारे दिन बदलकर ज्यों के त्यों कर दे! 1
22क्या तूने हमें बिल्कुल त्याग दिया है? 1 क्या तू हम से अत्यन्त क्रोधित है?