Proverbs · बाइबल (हिन्दी)

Proverbs 22

1बड़े धन से अच्छा नाम अधिक चाहने योग्य है, 1 और सोने चाँदी से औरों की प्रसन्नता उत्तम है। 1

2धनी और निर्धन दोनों में एक समानता है; 1 यहोवा उन दोनों का कर्त्ता है। 1

3चतुर मनुष्य विपत्ति को आते देखकर छिप जाता है; 1 परन्तु भोले लोग आगे बढ़कर दण्ड भोगते हैं। 1

4नम्रता और यहोवा के भय + 22:4 नम्रता और यहोवा के भय: नम्रता का प्रतिफल यहोवा का भय, “धन-सम्पति, सम्मान और जीवन है। मानने का फल धन, 1 महिमा और जीवन होता है। 1

5टेढ़े मनुष्य के मार्ग में काँटे और फंदे रहते हैं; 1 परन्तु जो अपने प्राणों की रक्षा करता, वह उनसे दूर रहता है। 1

6लड़के को उसी मार्ग की शिक्षा दे जिसमें उसको चलना चाहिये, 1 और वह बुढ़ापे में भी उससे न हटेगा। (इफि. 6:4) 1

7धनी, निर्धन लोगों पर प्रभुता करता है, 1 और उधार लेनेवाला उधार देनेवाले का दास होता है। 1

8जो कुटिलता का बीज बोता है, वह अनर्थ ही काटेगा, 1 और उसके रोष का सोंटा टूटेगा। 1

9दया करनेवाले पर आशीष फलती है, 1 क्योंकि वह कंगाल को अपनी रोटी में से देता है। (2 कुरि. 9:10) 1

10ठट्ठा करनेवाले को निकाल दे, तब झगड़ा मिट जाएगा, 1 और वाद-विवाद और अपमान दोनों टूट जाएँगे। 1

11जो मन की शुद्धता से प्रीति रखता है, 1 और जिसके वचन मनोहर होते हैं, राजा उसका मित्र होता है। 1

12यहोवा ज्ञानी पर दृष्टि करके, उसकी रक्षा करता है, 1 परन्तु विश्वासघाती की बातें उलट देता है। 1

13आलसी कहता है, बाहर तो सिंह होगा! 1 मैं चौक के बीच घात किया जाऊँगा। 1

14व्यभिचारिणी का मुँह गहरा गड्ढा है; 1 जिससे यहोवा क्रोधित होता है, वही उसमें गिरता है। 1

15लड़के के मन में मूर्खता की गाँठ बंधी रहती है, 1 परन्तु अनुशासन की छड़ी के द्वारा वह खोलकर उससे दूर की जाती है। 1

16जो अपने लाभ के निमित्त कंगाल पर अंधेर करता है, 1 और जो धनी को भेंट देता, वे दोनों केवल हानि ही उठाते हैं। 1 बुद्धिमान की बातें 1

17कान लगाकर बुद्धिमानों के वचन सुन, 1 और मेरी ज्ञान की बातों की ओर मन लगा; 1

18यदि तू उसको अपने मन में रखे, 1 और वे सब तेरे मुँह से निकला भी करें, तो यह मनभावनी बात होगी। 1

19मैंने आज इसलिए ये बातें तुझको बताई है, 1 कि तेरा भरोसा यहोवा पर हो। 1

20मैं बहुत दिनों से तेरे हित के उपदेश 1 और ज्ञान की बातें लिखता आया हूँ, 1

21कि मैं तुझे सत्य वचनों का निश्चय करा दूँ, 1 जिससे जो तुझे काम में लगाएँ, उनको सच्चा उत्तर दे सके। 1

22कंगाल पर इस कारण अंधेर न करना + 22:22 कंगाल पर इस कारण अंधेर न करना: कंगाल की लाचारी के कारण उसकी हानि करने के लिए परीक्षा में मत पड़ना। कि वह कंगाल है, 1 और न दीन जन को कचहरी में पीसना; 1

23क्योंकि यहोवा उनका मुकद्दमा लड़ेगा, 1 और जो लोग उनका धन हर लेते हैं, उनका प्राण भी वह हर लेगा। 1

24क्रोधी मनुष्य का मित्र न होना, 1 और झट क्रोध करनेवाले के संग न चलना, 1

25कहीं ऐसा न हो कि तू उसकी चाल सीखे, 1 और तेरा प्राण फंदे में फँस जाए। 1

26जो लोग हाथ पर हाथ मारते हैं, 1 और कर्जदार के उत्तरदायी होते हैं, उनमें तू न होना। 1

27यदि तेरे पास भुगतान करने के साधन की कमी हो, 1 तो क्यों न साहूकार तेरे नीचे से खाट खींच ले जाए? 1

28जो सीमा तेरे पुरखाओं ने बाँधी हो, उस पुरानी सीमा को न बढ़ाना। 1

29यदि तू ऐसा पुरुष देखे जो काम-काज में निपुण हो, 1 तो वह राजाओं के सम्मुख खड़ा होगा; छोटे लोगों के सम्मुख नहीं।

← Proverbs 21Read In The App, Free →Proverbs 23 →

Study Proverbs 22

KJVMatthew HenryJamieson-Fausset-BrownAdam ClarkeJohn WesleyJohn CalvinKeil and DelitzschScofieldFamily Bible NotesGeneva Bible Notes (1599)Reina-Valera (Español)Bíblia Almeida (Português)Luther Bibel (Deutsch)Bible Louis Segond (Français)

All Chapters

12345678910111213141516171819202122232425262728293031