Proverbs 9
1बुद्धि ने अपना घर बनाया 1 और उसके सातों खम्भे + 9:1 सातों खम्भे: यह संख्या पूर्णता एवं सिद्धता को दर्शाने के लिये चुनी गई है। गढ़े हुए हैं। 1
2उसने भोज के लिए अपने पशु काटे, अपने दाखमधु में मसाला मिलाया 1 और अपनी मेज लगाई है। 1
3उसने अपनी सेविकाओं को आमन्त्रित करने भेजा है; 1 और वह नगर के सबसे ऊँचे स्थानों से पुकारती है, 1
4“जो कोई भोला है वह मुड़कर यहीं आए!” 1 और जो निर्बुद्धि है, उससे वह कहती है, 1
5“आओ, मेरी रोटी खाओ, 1 और मेरे मसाला मिलाए हुए दाखमधु को पीओ। 1
6मूर्खों का साथ छोड़ो, 1 और जीवित रहो, समझ के मार्ग में सीधे चलो।” 1
7जो ठट्ठा करनेवाले को शिक्षा देता है, अपमानित होता है, 1 और जो दुष्ट जन को डाँटता है वह कलंकित होता है। 1
8ठट्ठा करनेवाले को न डाँट, ऐसा न हो कि वह तुझ से बैर रखे, 1 बुद्धिमान को डाँट, वह तो तुझ से प्रेम रखेगा। 1
9बुद्धिमान को शिक्षा दे, वह अधिक बुद्धिमान होगा; 1 धर्मी को चिता दे, वह अपनी विद्या बढ़ाएगा। 1
10यहोवा का भय मानना बुद्धि का आरम्भ है, 1 और परमपवित्र परमेश्वर को जानना ही समझ है। 1
11मेरे द्वारा तो तेरी आयु बढ़ेगी, 1 और तेरे जीवन के वर्ष अधिक होंगे। 1
12यदि तू बुद्धिमान है, तो बुद्धि का फल तू ही भोगेगा; 1 और यदि तू ठट्ठा करे, तो दण्ड केवल तू ही भोगेगा। 1 मूर्खता का मार्ग 1
13मूर्खता बक-बक करनेवाली स्त्री के समान है; वह तो निर्बुद्धि है, 1 और कुछ नहीं जानती। 1
14वह अपने घर के द्वार में, 1 और नगर के ऊँचे स्थानों में अपने आसन पर बैठी हुई 1
15वह उन लोगों को जो अपने मार्गों पर सीधे-सीधे चलते हैं यह कहकर पुकारती है, 1
16“जो कोई भोला है, वह मुड़कर यहीं आए;” 1 जो निर्बुद्धि है, उससे वह कहती है, 1
17“चोरी का पानी मीठा होता है + 9:17 चोरी का पानी मीठा होता है: अर्थात् निषिद्ध कार्य को करने में आनन्द प्राप्त होता है, विलासिता मनोहर होती है क्योंकि वह वर्जित है। , 1 और लुके-छिपे की रोटी अच्छी लगती है।” 1
18और वह नहीं जानता है, कि वहाँ मरे हुए पड़े हैं, 1 और उस स्त्री के निमंत्रित अधोलोक के निचले स्थानों में पहुँचे हैं।