Song of Solomon · बाइबल (हिन्दी)

Song of Solomon 1

1श्रेष्ठगीत जो सुलैमान का है। (1 राजा. 4:32) 1 पहला गीत वधू 1

2तू अपने मुँह के चुम्बनों से मुझे चूमे! 1 क्योंकि तेरा प्रेम दाखमधु से उत्तम है, 1

3तेरे भाँति-भाँति के इत्रों का सुगन्ध उत्तम है, 1 तेरा नाम उण्डेले हुए इत्र के तुल्य है; 1 इसलिए कुमारियाँ तुझ से प्रेम रखती हैं 1

4मुझे खींच ले; हम तेरे पीछे दौड़ेंगे। 1 राजा मुझे अपने महल में ले आया है। 1 हम तुझ में मगन और आनन्दित होंगे; 1 हम दाखमधु से अधिक तेरे प्रेम की चर्चा करेंगे; 1 वे ठीक ही तुझ से प्रेम रखती हैं। (होशे 11:4, फिलि. 3:1-12, भज. 45:14) 1

5हे यरूशलेम की पुत्रियों, 1 मैं काली तो हूँ परन्तु सुन्दर हूँ, 1 केदार के तम्बुओं के 1 और सुलैमान के पर्दों के तुल्य हूँ। 1

6मुझे इसलिए न घूर कि मैं साँवली हूँ, 1 क्योंकि मैं धूप से झुलस गई। 1 मेरी माता के पुत्र मुझसे अप्रसन्न थे, 1 उन्होंने मुझ को दाख की बारियों की रखवालिन बनाया; 1 परन्तु मैंने अपनी निज दाख की बारी + 1:6 अपनी निज दाख की बारी: यह उसकी और से उसकी सुन्दरता की उपमा है। की रखवाली नहीं की! 1

7हे मेरे प्राणप्रिय मुझे बता, 1 तू अपनी भेड़-बकरियाँ कहाँ चराता है, 1 दोपहर को तू उन्हें कहाँ बैठाता है; 1 मैं क्यों तेरे संगियों की भेड़-बकरियों के पास 1 घूँघट काढ़े हुए भटकती फिरूँ? 1 प्रियतमा की याचना वर 1

8हे स्त्रियों में सुन्दरी, यदि तू यह न जानती हो 1 तो भेड़-बकरियों के खुरों के चिन्हों पर चल + 1:8 भेड़-बकरियों के खुरों के चिन्हों पर चल: अर्थात् यदि तेरा प्रियतम वास्तव में चरवाहा है तो उसे चरवाहों में खोज परन्तु यदि वह राजा है तो वह राजसी महल में पाया जाएगा। 1 और चरावाहों के तम्बुओं के पास, अपनी बकरियों के बच्चों को चरा। 1

9हे मेरी प्रिय मैंने तेरी तुलना 1 फ़िरौन के रथों में जुती हुई घोड़ी से की है। (2 इति. 1:16) 1

10तेरे गाल केशों के लटों के बीच क्या ही सुन्दर हैं, 1 और तेरा कण्ठ हीरों की लड़ियों के बीच। वधू 1

11हम तेरे लिये चाँदी के फूलदार सोने के आभूषण बनाएँगे। 1

12जब राजा अपनी मेज के पास बैठा था 1 मेरी जटामासी की सुगन्ध फैल रही थी। 1

13मेरा प्रेमी मेरे लिये लोबान की थैली के समान है 1 जो मेरी छातियों के बीच में पड़ी रहती है। 1

14मेरा प्रेमी मेरे लिये मेंहदी के फूलों के गुच्छे के समान है, 1 जो एनगदी की दाख की बारियों में होता है। वर 1

15तू सुन्दरी है, हे मेरी प्रिय, तू सुन्दरी है; 1 तेरी आँखें कबूतरी की सी हैं। वधू 1

16हे मेरे प्रिय तू सुन्दर और मनभावना है 1 और हमारा बिछौना भी हरा है; 1

17हमारे घर के धरन देवदार हैं 1 और हमारी छत की कड़ियाँ सनोवर हैं।

← Ecclesiastes 12Read In The App, Free →Song of Solomon 2 →

Study Song of Solomon 1

KJVMatthew HenryJamieson-Fausset-BrownAdam ClarkeJohn WesleyJohn CalvinKeil and DelitzschScofieldFamily Bible NotesGeneva Bible Notes (1599)Reina-Valera (Español)Bíblia Almeida (Português)Luther Bibel (Deutsch)Bible Louis Segond (Français)

All Chapters

12345678