Song of Solomon 6
1हे स्त्रियों में परम सुन्दरी, 1 तेरा प्रेमी कहाँ गया? 1 तेरा प्रेमी कहाँ चला गया 1 कि हम तेरे संग उसको ढूँढ़ने निकलें? वधू 1
2मेरा प्रेमी अपनी बारी में अर्थात् बलसान 1 की क्यारियों की ओर गया है, 1 कि बारी में अपनी भेड़-बकरियाँ चराए और 1 सोसन फूल बटोरे। 1
3मैं अपने प्रेमी की हूँ और मेरा प्रेमी मेरा है, 1 वह अपनी भेड़-बकरियाँ सोसन फूलों के बीच चराता है। 1 पाँचवाँ गीत वर 1
4हे मेरी प्रिय, तू तिर्सा की समान सुन्दरी है 1 तू यरूशलेम के समान रूपवान है, 1 और पताका फहराती हुई सेना के तुल्य भयंकर है। 1
5अपनी आँखें मेरी ओर से फेर ले + 6:5 अपनी आँखें मेरी ओर से फेर ले: राजा के लिए भी वधू की सुन्दर आँखों में भयोत्पादक आकर्षक था।, 1 क्योंकि मैं उनसे घबराता हूँ; 1 तेरे बाल ऐसी बकरियों के झुण्ड के समान हैं, 1 जो गिलाद की ढलान पर लेटी हुई देख पड़ती हों। 1
6तेरे दाँत ऐसी भेड़ों के झुण्ड के समान हैं 1 जिन्हें स्नान कराया गया हो, 1 उनमें प्रत्येक जुड़वाँ बच्चे देती हैं, 1 जिनमें से किसी का साथी नहीं मरा। 1
7तेरे कपोल तेरी लटों के नीचे 1 अनार की फाँक से देख पड़ते हैं। 1
8वहाँ साठ रानियाँ और अस्सी रखैलियाँ 1 और असंख्य कुमारियाँ भी हैं। 1
9परन्तु मेरी कबूतरी, मेरी निर्मल, अद्वितीय है 1 अपनी माता की एकलौती, 1 अपनी जननी की दुलारी है। 1 पुत्रियों ने उसे देखा और धन्य कहा; 1 रानियों और रखैलों ने देखकर उसकी प्रशंसा की। 1
10यह कौन है जिसकी शोभा भोर के तुल्य है, 1 जो सुन्दरता में चन्द्रमा 1 और निर्मलता में सूर्य, 1 और पताका फहराती हुई सेना के तुल्य 1 भयंकर दिखाई देती है? 1
11मैं अखरोट की बारी में उत्तर गई, 1 कि तराई के फूल देखूँ, 1 और देखूँ की दाखलता में कलियाँ लगीं, 1 और अनारों के फूल खिले कि नहीं। 1
12मुझे पता भी न था कि मेरी कल्पना ने 1 मुझे अपने राजकुमार के रथ पर चढ़ा दिया। सहेलियाँ 1
13लौट आ, लौट आ, हे शूलेम्मिन + 6:13 शूलेम्मिन: अर्थात् शूनेमवासी , 1 लौट आ, लौट आ, कि हम तुझ पर दृष्टि करें। वधू 1 क्या तुम शूलेम्मिन को इस प्रकार देखोगे 1 जैसा महनैम के नृत्य को देखते हैं?