Song of Solomon · बाइबल (हिन्दी)

Song of Solomon 2

1मैं शारोन + 2:1 शारोन: इस्राएल के पूर्वी हिस्से का तटीय स्थान। का गुलाब 1 और तराइयों का सोसन फूल हूँ। वर 1

2जैसे सोसन फूल कटीले पेड़ों के बीच + 2:2 जैसे सोसन फूल कटीले पेड़ों के बीच: राजा वधू की तुलना करना पुनः आरम्भ करता है। जिस प्रकार की सोसन का फूल कँटीली झाड़ियों में श्रेष्ठ होता है वैसे ही मेरा मित्र अपने साथियों में श्रेष्ठ है। 1 वैसे ही मेरी प्रिय युवतियों के बीच में है। वधू 1

3जैसे सेब का वृक्ष जंगल के वृक्षों के बीच में, 1 वैसे ही मेरा प्रेमी जवानों के बीच में है। 1 मैं उसकी छाया में हर्षित होकर बैठ गई, 1 और उसका फल मुझे खाने में मीठा लगा। (प्रका. 22:1,2) 1

4वह मुझे भोज के घर में ले आया, 1 और उसका जो झण्डा मेरे ऊपर फहराता था वह प्रेम था। 1

5मुझे किशमिश खिलाकर सम्भालो, सेब खिलाकर ताजा करो: 1 क्योंकि मैं प्रेम रोगी हूँ। 1

6काश, उसका बायाँ हाथ मेरे सिर के नीचे होता, 1 और अपने दाहिने हाथ से वह मेरा आलिंगन करता! 1

7हे यरूशलेम की पुत्रियों, मैं तुम से चिकारियों 1 और मैदान की हिरनियों की शपथ धराकर कहती हूँ, 1 कि जब तक वह स्वयं न उठना चाहे, 1 तब तक उसको न उकसाओं न जगाओ। (श्रेष्ठ. 3:5, 8:4) 1 दूसरा गीत वधू 1

8मेरे प्रेमी का शब्द सुन पड़ता है! 1 देखो, वह पहाड़ों पर कूदता और पहाड़ियों को फान्दता हुआ आता है। 1

9मेरा प्रेमी चिकारे या जवान हिरन के समान है + 2:9 जवान हिरन के समान है: यहाँ तुलना के विषय शरीर की सुन्दरता, मर्यादा और गति की तीव्रता हैं।। 1 देखो, वह हमारी दीवार के पीछे खड़ा है, 1 और खिड़कियों की ओर ताक रहा है, 1 और झंझरी में से देख रहा है। 1

10मेरा प्रेमी मुझसे कह रहा है, वर 1 “हे मेरी प्रिय, हे मेरी सुन्दरी, उठकर चली आ; 1

11क्योंकि देख, सर्दी जाती रही; 1 वर्षा भी हो चुकी और जाती रही है। 1

12पृथ्वी पर फूल दिखाई देते हैं, 1 चिड़ियों के गाने का समय आ पहुँचा है, 1 और हमारे देश में पिण्डुक का शब्द सुनाई देता है। 1

13अंजीर पकने लगे हैं, 1 और दाखलताएँ फूल रही हैं; 1 वे सुगन्ध दे रही हैं। 1 हे मेरी प्रिय, हे मेरी सुन्दरी, उठकर चली आ। 1

14हे मेरी कबूतरी, पहाड़ की दरारों में और टीलों के कुंज में तेरा मुख मुझे देखने दे, 1 तेरा बोल मुझे सुनने दे, 1 क्योंकि तेरा बोल मीठा, और तेरा मुख अति सुन्दर है। 1

15जो छोटी लोमड़ियाँ दाख की बारियों को बिगाड़ती हैं, उन्हें पकड़ ले, 1 क्योंकि हमारी दाख की बारियों में फूल लगे हैं।” (भज. 80:8-13, यहे. 13:4) वधू 1

16मेरा प्रेमी मेरा है और मैं उसकी हूँ, 1 वह अपनी भेड़-बकरियाँ सोसन फूलों के बीच में चराता है + 2:16 सोसन फूलों के बीच में चराता है: वह उपयुक्त स्थानों तथा उदारता एवं सुन्दरता के मध्य अपना पेशा चलाता है।। 1

17जब तक दिन ठंडा न हो और छाया लम्बी होते-होते मिट न जाए, 1 तब तक हे मेरे प्रेमी उस चिकारे या जवान हिरन के समान बन 1 जो बेतेर के पहाड़ों पर फिरता है।

← Song of Solomon 1Read In The App, Free →Song of Solomon 3 →

Study Song of Solomon 2

KJVMatthew HenryJamieson-Fausset-BrownAdam ClarkeJohn WesleyJohn CalvinKeil and DelitzschScofieldFamily Bible NotesGeneva Bible Notes (1599)Reina-Valera (Español)Bíblia Almeida (Português)Luther Bibel (Deutsch)Bible Louis Segond (Français)

All Chapters

12345678