Song of Solomon · बाइबल (हिन्दी)

Song of Solomon 4

1हे मेरी प्रिय तू सुन्दर है, तू सुन्दर है! 1 तेरी आँखें तेरी लटों के बीच में कबूतरों 1 के समान दिखाई देती है। 1 तेरे बाल उन बकरियों के झुण्ड के समान हैं 1 जो गिलाद पहाड़ के ढाल पर लेटी हुई हों। (नीति. 5:19) 1

2तेरे दाँत उन ऊन कतरी हुई भेड़ों के झुण्ड के समान हैं, 1 जो नहाकर ऊपर आई हों, उनमें हर एक के दो-दो जुड़वा बच्चे होते हैं। 1 और उनमें से किसी का साथी नहीं मरा। 1

3तेरे होंठ लाल रंग की डोरी के समान हैं, 1 और तेरा मुँह मनोहर है, 1 तेरे कपोल तेरी लटों के नीचे 1 अनार की फाँक से देख पड़ते हैं। 1

4तेरा गला दाऊद की मीनार के समान है, 1 जो अस्त्र-शस्त्र के लिये बना हो, और जिस पर हजार ढालें टँगी हुई हों, 1 वे सब ढालें शूरवीरों की हैं। 1

5तेरी दोनों छातियाँ मृग के दो जुड़वे बच्चों के तुल्य हैं, 1 जो सोसन फूलों के बीच में चरते हों। 1

6जब तक दिन ठंडा न हो, और छाया लम्बी होते-होते मिट न जाए, 1 तब तक मैं शीघ्रता से गन्धरस के पहाड़ और लोबान की पहाड़ी पर चला जाऊँगा। 1

7हे मेरी प्रिय तू सर्वांग सुन्दरी है; 1 तुझ में कोई दोष नहीं। (इफि. 5:27) 1

8हे मेरी दुल्हन, तू मेरे संग लबानोन से, 1 मेरे संग लबानोन से चली आ। 1 तू अमाना की चोटी पर से, 1 सनीर और हेर्मोन की चोटी पर से, 1 सिंहों की गुफाओं से, चीतों के पहाड़ों पर से दृष्टि कर। 1

9हे मेरी बहन, हे मेरी दुल्हन, तूने मेरा मन मोह लिया है, 1 तूने अपनी आँखों की एक ही चितवन से, 1 और अपने गले के एक ही हीरे से मेरा हृदय मोह लिया है। 1

10हे मेरी बहन, हे मेरी दुल्हन, तेरा प्रेम क्या ही मनोहर है! 1 तेरा प्रेम दाखमधु से क्या ही उत्तम है, 1 और तेरे इत्रों का सुगन्ध सब प्रकार के मसालों के सुगन्ध से! (यूह. 4:10, यशा. 12:3) 1

11हे मेरी दुल्हन, तेरे होठों से मधु टपकता है; 1 तेरी जीभ के नीचे मधु और दूध रहता है; 1 तेरे वस्त्रों का सुगन्ध लबानोन के समान है। 1

12मेरी बहन, मेरी दुल्हन, किवाड़ लगाई हुई बारी + 4:12 बारी: वधू के आकर्षण और पवित्रता की तुलना एक वाटिका से की गई है जो अतिक्रमणकारियों से सुरक्षित की गई है। के समान, 1 किवाड़ बन्द किया हुआ सोता, और छाप लगाया हुआ झरना है। 1

13तेरे अंकुर उत्तम फलवाली अनार की बारी के तुल्य हैं, 1 जिसमें मेंहदी और जटामासी, 1

14जटामासी और केसर, 1 लोबान के सब भाँति के पेड़, मुश्क और दालचीनी, 1 गन्धरस, अगर, आदि सब मुख्य-मुख्य सुगन्ध-द्रव्य होते हैं। 1

15तू बारियों का सोता है, 1 फूटते हुए जल का कुआँ, 1 और लबानोन से बहती हुई धाराएँ हैं। वधू 1

16हे उत्तर वायु जाग, और हे दक्षिण वायु चली आ! 1 मेरी बारी पर बह, जिससे उसका सुगन्ध फैले। 1 मेरा प्रेमी अपनी बारी में आए, 1 और उसके उत्तम-उत्तम फल खाए।

← Song of Solomon 3Read In The App, Free →Song of Solomon 5 →

Study Song of Solomon 4

KJVMatthew HenryJamieson-Fausset-BrownAdam ClarkeJohn WesleyJohn CalvinKeil and DelitzschScofieldFamily Bible NotesGeneva Bible Notes (1599)Reina-Valera (Español)Bíblia Almeida (Português)Luther Bibel (Deutsch)Bible Louis Segond (Français)

All Chapters

12345678