Psalms 1
1क्या ही धन्य है वह मनुष्य जो दुष्टों की योजना पर + 1:1 योजना पर: पाप करनेवालों की राय नहीं मानता है। वह उनके विचारों और सुझावों के अनुसार अपना जीवन नहीं जीता है। नहीं चलता, 1 और न पापियों के मार्ग में खड़ा होता; 1 और न ठट्ठा करनेवालों की मण्डली में बैठता है! 1
2परन्तु वह तो यहोवा की व्यवस्था से प्रसन्न रहता; 1 और उसकी व्यवस्था पर रात-दिन ध्यान करता रहता है। 1
3वह उस वृक्ष के समान है, जो बहती पानी की धाराओं के किनारे लगाया गया है + 1:3 वह उस वृक्ष के समान है, जो बहती पानी की धाराओं के किनारे लगाया गया है: वह वृक्ष अपने आप नहीं उगा है वह ऐसा वृक्ष है जो एक मनोवांछित स्थान में लगाया गया है और बड़ी सावधानी से उसका पालन-पोषण किया गया है। 1 और अपनी ऋतु में फलता है, 1 और जिसके पत्ते कभी मुरझाते नहीं। 1 और जो कुछ वह पुरुष करे वह सफल होता है। 1
4दुष्ट लोग ऐसे नहीं होते, 1 वे उस भूसी के समान होते हैं, जो पवन से उड़ाई जाती है। 1
5इस कारण दुष्ट लोग अदालत में स्थिर न रह सकेंगे, 1 और न पापी धर्मियों की मण्डली में ठहरेंगे; 1
6क्योंकि यहोवा धर्मियों का मार्ग जानता है, 1 परन्तु दुष्टों का मार्ग नाश हो जाएगा।