Psalms · बाइबल (हिन्दी)

Psalms 92

1यहोवा का धन्यवाद करना भला है, 1 हे परमप्रधान, तेरे नाम का भजन गाना; 1

2प्रातःकाल को तेरी करुणा, 1 और प्रति रात तेरी सच्चाई + 92:2 तेरी सच्चाई: प्रकृति के नियम में उसकी सच्चाई तेरी प्रतिज्ञाओं में, तेरे स्वभाव में, मनुष्यों के साथ तेरे दिव्य स्वभाव में। का प्रचार करना, 1

3दस तारवाले बाजे और सारंगी पर, 1 और वीणा पर गम्भीर स्वर से गाना भला है। 1

4क्योंकि, हे यहोवा, तूने मुझ को अपने कामों से आनन्दित किया है; 1 और मैं तेरे हाथों के कामों के कारण जयजयकार करूँगा। 1

5हे यहोवा, तेरे काम क्या ही बड़े है! 1 तेरी कल्पनाएँ बहुत गम्भीर है; (प्रका. 15:3, रोम. 11:33,34) 1

6पशु समान मनुष्य इसको नहीं समझता, 1 और मूर्ख इसका विचार नहीं करता: 1

7कि दुष्ट जो घास के समान फूलते-फलते हैं, 1 और सब अनर्थकारी जो प्रफुल्लित होते हैं, 1 यह इसलिए होता है, कि वे सर्वदा के लिये नाश हो जाएँ, 1

8परन्तु हे यहोवा, तू सदा विराजमान रहेगा। 1

9क्योंकि हे यहोवा, तेरे शत्रु, हाँ तेरे शत्रु नाश होंगे; 1 सब अनर्थकारी तितर-बितर होंगे। 1

10परन्तु मेरा सींग तूने जंगली साँड़ के समान ऊँचा किया है; 1 तूने ताजे तेल से मेरा अभिषेक किया है। 1

11मैं अपने शत्रुओं पर दृष्टि करके, 1 और उन कुकर्मियों का हाल जो मेरे विरुद्ध उठे थे, सुनकर सन्तुष्ट हुआ हूँ। 1

12धर्मी लोग खजूर के समान फूले फलेंगे + 92:12 धर्मी लोग खजूर के समान फूले फलेंगे: खजूर का वृक्ष सदियों तक धीरे धीरे बड़ा होता है परन्तु स्थिरता से, उस पर ॠतुओं का प्रभाव नहीं पड़ता जो अन्य वृक्षों को प्रभावित करती हैं। , 1 और लबानोन के देवदार के समान बढ़ते रहेंगे। 1

13वे यहोवा के भवन में रोपे जाकर, 1 हमारे परमेश्वर के आँगनों में फूले फलेंगे। 1

14वे पुराने होने पर भी फलते रहेंगे, 1 और रस भरे और लहलहाते रहेंगे, 1

15जिससे यह प्रगट हो कि यहोवा सच्चा है; 1 वह मेरी चट्टान है, और उसमें कुटिलता कुछ भी नहीं।

← Psalms 91Read In The App, Free →Psalms 93 →

Study Psalms 92

KJVMatthew HenryJamieson-Fausset-BrownAdam ClarkeJohn WesleyJohn CalvinKeil and DelitzschCharles SpurgeonScofieldFamily Bible NotesGeneva Bible Notes (1599)Reina-Valera (Español)Bíblia Almeida (Português)Luther Bibel (Deutsch)Bible Louis Segond (Français)

All Chapters

123456789101112131415161718192021222324252627282930313233343536373839404142434445464748495051525354555657585960616263646566676869707172737475767778798081828384858687888990919293949596979899100101102103104105106107108109110111112113114115116117118119120121122123124125126127128129130131132133134135136137138139140141142143144145146147148149150