Psalms · बाइबल (हिन्दी)

Psalms 101

1मैं करुणा और न्याय के विषय गाऊँगा; 1 हे यहोवा, मैं तेरा ही भजन गाऊँगा। 1

2मैं बुद्धिमानी से खरे मार्ग में चलूँगा। 1 तू मेरे पास कब आएगा? 1 मैं अपने घर में मन की खराई के साथ अपनी चाल चलूँगा; 1

3मैं किसी ओछे काम पर चित्त न लगाऊँगा + 101:3 मैं किसी ओछे काम पर चित्त न लगाऊँगा: ओछे काम से अभिप्राय है, निकम्मे, बुरे, दुष्टता के काम। उसका लक्ष्य दुष्टता का नहीं है वह पल भर के लिए भी दुष्टता के काम को नहीं देखेगा। । 1 मैं कुमार्ग पर चलनेवालों के काम से घिन रखता हूँ; 1 ऐसे काम में मैं न लगूँगा। 1

4टेढ़ा स्वभाव मुझसे दूर रहेगा; 1 मैं बुराई को जानूँगा भी नहीं। 1

5जो छिपकर अपने पड़ोसी की चुगली खाए, 1 उसका मैं सत्यानाश करूँगा + 101:5 उसका मैं सत्यानाश करूँगा: अर्थात् मैं उसे अपने से अलग कर दूँगा; मैं उसके साथ काम नहीं करूँगा। ऐसे किसी को भी वह घर में या सेवा में नहीं रखेगा। ; 1 जिसकी आँखें चढ़ी हों और जिसका मन घमण्डी है, उसकी मैं न सहूँगा। 1

6मेरी आँखें देश के विश्वासयोग्य लोगों पर लगी रहेंगी कि वे मेरे संग रहें; 1 जो खरे मार्ग पर चलता है वही मेरा सेवक होगा। 1

7जो छल करता है वह मेरे घर के भीतर न रहने पाएगा; 1 जो झूठ बोलता है वह मेरे सामने बना न रहेगा। 1

8प्रति भोर, मैं देश के सब दुष्टों का सत्यानाश किया करूँगा, 1 ताकि यहोवा के नगर के सब अनर्थकारियों को नाश करूँ।

← Psalms 100Read In The App, Free →Psalms 102 →

Study Psalms 101

KJVMatthew HenryJamieson-Fausset-BrownAdam ClarkeJohn WesleyJohn CalvinKeil and DelitzschCharles SpurgeonScofieldFamily Bible NotesGeneva Bible Notes (1599)Reina-Valera (Español)Bíblia Almeida (Português)Luther Bibel (Deutsch)Bible Louis Segond (Français)

All Chapters

123456789101112131415161718192021222324252627282930313233343536373839404142434445464748495051525354555657585960616263646566676869707172737475767778798081828384858687888990919293949596979899100101102103104105106107108109110111112113114115116117118119120121122123124125126127128129130131132133134135136137138139140141142143144145146147148149150