Psalms 29
1हे परमेश्वर के पुत्रों, यहोवा का, 1 हाँ, यहोवा ही का गुणानुवाद करो, 1 यहोवा की महिमा और सामर्थ्य को सराहो। 1
2यहोवा के नाम की महिमा करो; 1 पवित्रता से शोभायमान होकर यहोवा को दण्डवत् करो। 1
3यहोवा की वाणी मेघों के ऊपर सुनाई देती है; 1 प्रतापी परमेश्वर गरजता है, 1 यहोवा घने मेघों के ऊपर रहता है। (अय्यू. 37:4,5) 1
4यहोवा की वाणी शक्तिशाली है, 1 यहोवा की वाणी प्रतापमय है। 1
5यहोवा की वाणी देवदारों को तोड़ डालती है; 1 यहोवा लबानोन के देवदारों को भी तोड़ डालता है। 1
6वह लबानोन को बछड़े के समान 1 और सिर्योन को साँड़ के समान उछालता है। 1
7यहोवा की वाणी आग की लपटों को चीरती है। 1
8यहोवा की वाणी वन को हिला देती है, 1 यहोवा कादेश के वन को भी कँपाता है। 1
9यहोवा की वाणी से हिरनियों का गर्भपात हो जाता है। 1 और जंगल में पतझड़ होता है; 1 और उसके मन्दिर में सब कोई 1 “महिमा ही महिमा” बोलते रहते है। 1
10जल-प्रलय के समय यहोवा विराजमान था; 1 और यहोवा सर्वदा के लिये राजा होकर 1 विराजमान रहता है। 1
11यहोवा अपनी प्रजा को बल देगा; 1 यहोवा अपनी प्रजा को शान्ति की आशीष देगा + 29:11 यहोवा अपनी प्रजा को शान्ति की आशीष देगा: उन्हें आँधी और तूफान में किसी बात का डर न होगा, वे किसी बात से नहीं डरेंगे। वह उन्हें आँधी में शान्ति की आशीष देगा। ।