Psalms 67
1परमेश्वर हम पर अनुग्रह करे और हमको आशीष दे; 1 वह हम पर अपने मुख का प्रकाश चमकाए, (सेला) 1
2जिससे तेरी गति पृथ्वी पर, 1 और तेरा किया हुआ उद्धार सारी जातियों में जाना जाए। (लूका 2:30,31, तीतु. 2:11) 1
3हे परमेश्वर, देश-देश के लोग तेरा धन्यवाद करें; 1 देश-देश के सब लोग तेरा धन्यवाद करें। 1
4राज्य-राज्य के लोग आनन्द करें, 1 और जयजयकार करें, 1 क्योंकि तू देश-देश के लोगों का न्याय धर्म से करेगा, 1 और पृथ्वी के राज्य-राज्य के लोगों की अगुआई करेगा + 67:4 पृथ्वी के राज्य-राज्य के लोगों की अगुआई करेगा: अर्थात् परमेश्वर उन्हें निर्देश देगा कि उन्हें क्या करना है। परमेश्वर उन्हें समृद्धि, आनन्द और उद्धार के मार्ग में लेकर चलेगा। । (सेला) 1
5हे परमेश्वर, देश-देश के लोग तेरा धन्यवाद करें; 1 देश-देश के सब लोग तेरा धन्यवाद करें। 1
6भूमि ने अपनी उपज दी है, 1 परमेश्वर जो हमारा परमेश्वर है, उसने हमें आशीष दी है। 1
7परमेश्वर हमको आशीष देगा; 1 और पृथ्वी के दूर-दूर देशों के सब लोग उसका भय मानेंगे।