Psalms · बाइबल (हिन्दी)

Psalms 6

1हे यहोवा, तू मुझे अपने क्रोध में न डाँट + 6:1 मुझे अपने क्रोध में न डाँट: जैसे कि मानो उस पर आनेवाले कष्टों के द्वारा उसको झिड़क रहा है।, 1 और न रोष में मुझे ताड़ना दे। 1

2हे यहोवा, मुझ पर दया कर, क्योंकि मैं कुम्हला गया हूँ; 1 हे यहोवा, मुझे चंगा कर, क्योंकि मेरी हड्डियों में बेचैनी है। 1

3मेरा प्राण भी बहुत खेदित है। 1 और तू, हे यहोवा, कब तक? (यूह. 12:27) 1

4लौट आ, हे यहोवा + 6:4 लौट आ, हे यहोवा: जैसे कि मानो वह उसे छोड़कर चला गया और उसे मरने के लिए छोड़ दिया है। , और मेरे प्राण बचा; 1 अपनी करुणा के निमित्त मेरा उद्धार कर। 1

5क्योंकि मृत्यु के बाद तेरा स्मरण नहीं होता; 1 अधोलोक में कौन तेरा धन्यवाद करेगा? 1

6मैं कराहते-कराहते थक गया; 1 मैं अपनी खाट आँसुओं से भिगोता हूँ; 1 प्रति रात मेरा बिछौना भीगता है। 1

7मेरी आँखें शोक से बैठी जाती हैं, 1 और मेरे सब सतानेवालों के कारण वे धुँधला गई हैं। 1

8हे सब अनर्थकारियों मेरे पास से दूर हो; 1 क्योंकि यहोवा ने मेरे रोने का शब्द सुन लिया है। (मत्ती 7:23, लूका 13:27) 1

9यहोवा ने मेरा गिड़गिड़ाना सुना है + 6:9 यहोवा ने मेरा गिड़गिड़ाना सुना है: जैसा उसने किया है, वैसा वह आगे भी करेगा।; 1 यहोवा मेरी प्रार्थना को ग्रहण भी करेगा। 1

10मेरे सब शत्रु लज्जित होंगे और बहुत ही घबराएँगे; 1 वे पराजित होकर पीछे हटेंगे, और एकाएक लज्जित होंगे।

← Psalms 5Read In The App, Free →Psalms 7 →

Study Psalms 6

KJVMatthew HenryJamieson-Fausset-BrownAdam ClarkeJohn WesleyJohn CalvinKeil and DelitzschCharles SpurgeonScofieldFamily Bible NotesGeneva Bible Notes (1599)Reina-Valera (Español)Bíblia Almeida (Português)Luther Bibel (Deutsch)Bible Louis Segond (Français)

All Chapters

123456789101112131415161718192021222324252627282930313233343536373839404142434445464748495051525354555657585960616263646566676869707172737475767778798081828384858687888990919293949596979899100101102103104105106107108109110111112113114115116117118119120121122123124125126127128129130131132133134135136137138139140141142143144145146147148149150