Psalms 124
1इस्राएल यह कहे, 1 कि यदि हमारी ओर यहोवा न होता, 1
2यदि यहोवा उस समय हमारी ओर न होता 1 जब मनुष्यों ने हम पर चढ़ाई की, 1
3तो वे हमको उसी समय जीवित निगल जाते + 124:3 वे हमको उसी समय जीवित निगल जाते: अर्थात्, वे ऐसे नष्ट हो जाते जैसे निगल लिए गए हों अर्थात् सम्पूर्ण विनाश हो जाता। , 1 जब उनका क्रोध हम पर भड़का था, 1
4हम उसी समय जल में डूब जाते 1 और धारा में बह जाते; 1
5उमड़ते जल में हम उसी समय ही बह जाते। 1
6धन्य है यहोवा, 1 जिसने हमको उनके दाँतों तले जाने न दिया! 1
7हमारा जीव पक्षी के समान चिड़ीमार के जाल से छूट गया + 124:7 चिड़ीमार के जाल से छूट गया: ऐसा प्रतीत होता है कि शत्रु ने हमें पूर्णतः अपनी शक्ति के अधीन किया हुआ है परन्तु हम ऐसे बच गए जैसे पक्षी जाल टूटने पर बच जाता है। ; 1 जाल फट गया और हम बच निकले! 1
8यहोवा जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है, 1 हमारी सहायता उसी के नाम से होती है।