Psalms 56
1हे परमेश्वर, मुझ पर दया कर, क्योंकि मनुष्य मुझे निगलना चाहते हैं; 1 वे दिन भर लड़कर मुझे सताते हैं। 1
2मेरे द्रोही दिन भर मुझे निगलना चाहते हैं, 1 क्योंकि जो लोग अभिमान करके मुझसे लड़ते हैं वे बहुत हैं। 1
3जिस समय मुझे डर लगेगा, 1 मैं तुझ पर भरोसा रखूँगा। 1
4परमेश्वर की सहायता से मैं उसके वचन की प्रशंसा करूँगा, 1 परमेश्वर पर मैंने भरोसा रखा है, मैं नहीं डरूँगा। 1 कोई प्राणी मेरा क्या कर सकता है? 1
5वे दिन भर मेरे वचनों को, उलटा अर्थ लगा लगाकर मरोड़ते रहते हैं; 1 उनकी सारी कल्पनाएँ मेरी ही बुराई करने की होती है + 56:5 उनकी सारी कल्पनाएँ मेरी ही बुराई करने की होती है: उनकी सब योजनाएँ, युक्तियाँ और उद्देश्य मेरी भलाई से दूर है। वे सदैव मुझे हानि पहुँचाने का अवसर खोजते हैं। । 1
6वे सब मिलकर इकट्ठे होते हैं और छिपकर बैठते हैं; 1 वे मेरे कदमों को देखते भालते हैं 1 मानो वे मेरे प्राणों की घात में ताक लगाए बैठे हों। 1
7क्या वे बुराई करके भी बच जाएँगे? 1 हे परमेश्वर, अपने क्रोध से देश-देश के लोगों को गिरा दे! 1
8तू मेरे मारे-मारे फिरने का हिसाब रखता है; 1 तू मेरे आँसुओं को अपनी कुप्पी में रख ले! 1 क्या उनकी चर्चा तेरी पुस्तक में नहीं है + 56:8 क्या उनकी चर्चा तेरी पुस्तक में नहीं है: क्या वे तेरी स्मरण पुस्तक में अंकित करके लिखे नहीं गए कि तू उन्हें भूल न जाए?? 1
9तब जिस समय मैं पुकारूँगा, उसी समय मेरे शत्रु उलटे फिरेंगे। 1 यह मैं जानता हूँ, कि परमेश्वर मेरी ओर है। 1
10परमेश्वर की सहायता से मैं उसके वचन की प्रशंसा करूँगा, 1 यहोवा की सहायता से मैं उसके वचन की प्रशंसा करूँगा। 1
11मैंने परमेश्वर पर भरोसा रखा है, मैं न डरूँगा। 1 मनुष्य मेरा क्या कर सकता है? 1
12हे परमेश्वर, तेरी मन्नतों का भार मुझ पर बना है; 1 मैं तुझको धन्यवाद-बलि चढ़ाऊँगा। 1
13क्योंकि तूने मुझ को मृत्यु से बचाया है; 1 तूने मेरे पैरों को भी फिसलने से बचाया है, 1 ताकि मैं परमेश्वर के सामने जीवितों के उजियाले में चलूँ + 56:13 ताकि मैं परमेश्वर के सामने .... चलूँ: उसकी उपस्थिति में उसकी मित्रता और उसकी कृपा का सुख भोंगू। फिरूँ।