Psalms · बाइबल (हिन्दी)

Psalms 149

1यहोवा की स्तुति करो! 1 यहोवा के लिये नया गीत गाओ, 1 भक्तों की सभा में उसकी स्तुति गाओ! (प्रका. 5:9, प्रका. 14:3) 1

2इस्राएल अपने कर्ता के कारण आनन्दित हो, 1 सिय्योन के निवासी अपने राजा के कारण मगन हों! 1

3वे नाचते हुए उसके नाम की स्तुति करें, 1 और डफ और वीणा बजाते हुए उसका भजन गाएँ! 1

4क्योंकि यहोवा अपनी प्रजा से प्रसन्न रहता है; 1 वह नम्र लोगों का उद्धार करके उन्हें शोभायमान करेगा + 149:4 वह नम्र लोगों का उद्धार करके उन्हें शोभायमान करेगा: उसकी बाहरी सुन्दरता तो नहीं है परन्तु परमेश्वर उद्धार करके उन्हें ऐसा मान एवं सौंदर्य प्रदान करेगा जैसा बाहरी सौंदर्यकरण प्रदान नहीं कर सकता है।। 1

5भक्त लोग महिमा के कारण प्रफुल्लित हों; 1 और अपने बिछौनों पर भी पड़े-पड़े जयजयकार करें। 1

6उनके कण्ठ से परमेश्वर की प्रशंसा हो, 1 और उनके हाथों में दोधारी तलवारें रहें, 1

7कि वे जाति-जाति से पलटा ले सके; 1 और राज्य-राज्य के लोगों को ताड़ना दें, 1

8और उनके राजाओं को जंजीरों से, 1 और उनके प्रतिष्ठित पुरुषों को लोहे की बेड़ियों से जकड़ रखें + 149:8 उनके राजाओं को जंजीरों से, .... जकड़ रखें: भजनों में अधिकतर जो कहा गया है, यह विचार उसी के अनुकूल है कि दुष्ट को न्यायोचित दण्ड दिया जाता है। , 1

9और उनको ठहराया हुआ दण्ड देंगे! 1 उसके सब भक्तों की ऐसी ही प्रतिष्ठा होगी। 1 यहोवा की स्तुति करो।

← Psalms 148Read In The App, Free →Psalms 150 →

Study Psalms 149

KJVMatthew HenryJamieson-Fausset-BrownAdam ClarkeJohn WesleyJohn CalvinKeil and DelitzschCharles SpurgeonScofieldFamily Bible NotesGeneva Bible Notes (1599)Reina-Valera (Español)Bíblia Almeida (Português)Luther Bibel (Deutsch)Bible Louis Segond (Français)

All Chapters

123456789101112131415161718192021222324252627282930313233343536373839404142434445464748495051525354555657585960616263646566676869707172737475767778798081828384858687888990919293949596979899100101102103104105106107108109110111112113114115116117118119120121122123124125126127128129130131132133134135136137138139140141142143144145146147148149150