Psalms · बाइबल (हिन्दी)

Psalms 32

1क्या ही धन्य है वह जिसका अपराध 1 क्षमा किया गया, 1 और जिसका पाप ढाँपा गया हो + 32:1 जिसका पाप ढाँपा गया हो: ढाँक दिया गया अर्थात् छिपाया गया या गुप्त रखा गया दूसरे शब्दों में ऐसा ढाँका गया कि दिखाई नहीं देगा।। (रोम. 4:7) 1

2क्या ही धन्य है वह मनुष्य जिसके अधर्म 1 का यहोवा लेखा न ले, 1 और जिसकी आत्मा में कपट न हो। (रोम. 4:8) 1

3जब मैं चुप रहा 1 तब दिन भर कराहते-कराहते मेरी हड्डियाँ 1 पिघल गई। 1

4क्योंकि रात-दिन मैं तेरे हाथ के नीचे दबा रहा; 1 और मेरी तरावट धूपकाल की सी झुर्राहट 1 बनती गई। (सेला) 1

5जब मैंने अपना पाप तुझ पर प्रगट किया 1 और अपना अधर्म न छिपाया, 1 और कहा, “मैं यहोवा के सामने अपने अपराधों को मान लूँगा;” 1 तब तूने मेरे अधर्म और पाप को क्षमा कर दिया। (सेला) (1 यूह. 1:9) 1

6इस कारण हर एक भक्त तुझ से ऐसे समय 1 में प्रार्थना करे जबकि तू मिल सकता है + 32:6 में प्रार्थना करे जबकि तू मिल सकता है: अर्थात् वे उसे दया या अनुग्रह का समय देखेंगे।। 1 निश्चय जब जल की बड़ी बाढ़ आए तो भी 1 उस भक्त के पास न पहुँचेगी। 1

7तू मेरे छिपने का स्थान है; 1 तू संकट से मेरी रक्षा करेगा; 1 तू मुझे चारों ओर से छुटकारे के गीतों से घेर 1 लेगा। (सेला) 1

8मैं तुझे बुद्धि दूँगा, और जिस मार्ग में तुझे 1 चलना होगा उसमें तेरी अगुआई करूँगा; 1 मैं तुझ पर कृपादृष्टि रखूँगा 1 और सम्मति दिया करूँगा। 1

9तुम घोड़े और खच्चर के समान न बनो जो समझ नहीं रखते, 1 उनकी उमंग लगाम और रास से रोकनी पड़ती है, 1 नहीं तो वे तेरे वश में नहीं आने के। 1

10दुष्ट को तो बहुत पीड़ा होगी; 1 परन्तु जो यहोवा पर भरोसा रखता है 1 वह करुणा से घिरा रहेगा। 1

11हे धर्मियों यहोवा के कारण आनन्दित 1 और मगन हो, और हे सब सीधे मनवालों 1 आनन्द से जयजयकार करो!

← Psalms 31Read In The App, Free →Psalms 33 →

Study Psalms 32

KJVMatthew HenryJamieson-Fausset-BrownAdam ClarkeJohn WesleyJohn CalvinKeil and DelitzschCharles SpurgeonScofieldFamily Bible NotesGeneva Bible Notes (1599)Reina-Valera (Español)Bíblia Almeida (Português)Luther Bibel (Deutsch)Bible Louis Segond (Français)

All Chapters

123456789101112131415161718192021222324252627282930313233343536373839404142434445464748495051525354555657585960616263646566676869707172737475767778798081828384858687888990919293949596979899100101102103104105106107108109110111112113114115116117118119120121122123124125126127128129130131132133134135136137138139140141142143144145146147148149150