Psalms 95
1आओ हम यहोवा के लिये ऊँचे स्वर से गाएँ, 1 अपने उद्धार की चट्टान का जयजयकार करें! 1
2हम धन्यवाद करते हुए उसके सम्मुख आएँ, 1 और भजन गाते हुए उसका जयजयकार करें। 1
3क्योंकि यहोवा महान परमेश्वर है, 1 और सब देवताओं के ऊपर महान राजा है। 1
4पृथ्वी के गहरे स्थान उसी के हाथ में हैं; 1 और पहाड़ों की चोटियाँ भी उसी की हैं। 1
5समुद्र उसका है, और उसी ने उसको बनाया, 1 और स्थल भी उसी के हाथ का रचा है। 1
6आओ हम झुककर दण्डवत् करें, 1 और अपने कर्ता यहोवा के सामने घुटने टेकें! 1
7क्योंकि वही हमारा परमेश्वर है, 1 और हम उसकी चराई की प्रजा, 1 और उसके हाथ की भेड़ें हैं। 1 भला होता, कि आज तुम उसकी बात सुनते! (निर्ग. 17:7) 1
8अपना-अपना हृदय ऐसा कठोर मत करो, जैसा मरीबा में, 1 व मस्सा के दिन जंगल में हुआ था, 1
9जब तुम्हारे पुरखाओं ने मुझे परखा + 95:9 जब तुम्हारे पुरखाओं ने मुझे परखा: मेरी परीक्षा ली, मेरे धीरज को परखा, देखना चाहा कि मैं कितना सहन करता हूँ। , 1 उन्होंने मुझ को जाँचा और मेरे काम को भी देखा। 1
10चालीस वर्ष तक मैं उस पीढ़ी के लोगों से रूठा रहा, 1 और मैंने कहा, “ये तो भरमानेवाले मन के हैं, 1 और इन्होंने मेरे मार्गों को नहीं पहचाना।” 1
11इस कारण मैंने क्रोध में आकर शपथ खाई कि 1 ये मेरे विश्रामस्थान में कभी प्रवेश न करने पाएँगे + 95:11 ये मेरे विश्रामस्थान में कभी प्रवेश न करने पाएँगे: यहाँ विश्राम: से अभिप्राय है, कनान देश। उन्हें लम्बी और क्लांतकारी यात्रा के बाद वहाँ, विश्रामस्थान में प्रवेश नहीं करने दिया गया। । (इब्रा. 3:7-19)