Psalms 97
1यहोवा राजा हुआ है, पृथ्वी मगन हो; 1 और द्वीप जो बहुत से हैं, वह भी आनन्द करें! (प्रका. 19:7) 1
2बादल और अंधकार उसके चारों ओर हैं; 1 उसके सिंहासन का मूल धर्म और न्याय है। 1
3उसके आगे-आगे आग चलती हुई + 97:3 उसके आगे-आगे आग चलती हुई: अर्थात् वह स्वयं को न्यायोचित परमेश्वर सिद्ध करता है, उसके शत्रुओं से बदला लेता है। 1 उसके विरोधियों को चारों ओर भस्म करती है। (प्रका. 11:5) 1
4उसकी बिजलियों से जगत प्रकाशित हुआ, 1 पृथ्वी देखकर थरथरा गई है! 1
5पहाड़ यहोवा के सामने, 1 मोम के समान पिघल गए, 1 अर्थात् सारी पृथ्वी के परमेश्वर के सामने। 1
6आकाश ने उसके धर्म की साक्षी दी; 1 और देश-देश के सब लोगों ने उसकी महिमा देखी है। 1
7जितने खुदी हुई मूर्तियों की उपासना करते 1 और मूरतों पर फूलते हैं, वे लज्जित हों; 1 हे सब देवताओं तुम उसी को दण्डवत् करो। 1
8सिय्योन सुनकर आनन्दित हुई, 1 और यहूदा की बेटियाँ मगन हुई; 1 हे यहोवा, यह तेरे नियमों के कारण हुआ। 1
9क्योंकि हे यहोवा, तू सारी पृथ्वी के ऊपर परमप्रधान है; 1 तू सारे देवताओं से अधिक महान ठहरा है। (यूह. 3:31) 1
10हे यहोवा के प्रेमियों, बुराई से घृणा करो; 1 वह अपने भक्तों के प्राणों की रक्षा करता + 97:10 वह अपने भक्तों के प्राणों की रक्षा करता: उसके पवित्र जनों या उसके पृथक किए गए लोगों के प्राणों की। अर्थात् वह खतरों से उसकी रक्षा करता है और बड़ी सतर्कता से उनकी चौकसी करता है। , 1 और उन्हें दुष्टों के हाथ से बचाता है। 1
11धर्मी के लिये ज्योति, 1 और सीधे मनवालों के लिये आनन्द बोया गया है। 1
12हे धर्मियों, यहोवा के कारण आनन्दित हो; 1 और जिस पवित्र नाम से उसका स्मरण होता है, उसका धन्यवाद करो!