Psalms · बाइबल (हिन्दी)

Psalms 41

1क्या ही धन्य है वह, जो कंगाल की सुधि रखता है! 1 विपत्ति के दिन यहोवा उसको बचाएगा। 1

2यहोवा उसकी रक्षा करके उसको जीवित रखेगा, 1 और वह पृथ्वी पर धन्य होगा। 1 तू उसको शत्रुओं की इच्छा पर न छोड़। 1

3जब वह व्याधि के मारे शय्या पर पड़ा हो + 41:3 जब वह व्याधि के मारे शय्या पर पड़ा हो: कहने का अर्थ है कि परमेश्वर उसे रोग सहन की क्षमता देगा, या उसकी देह के दुर्बल होने के उपरान्त भी वह उसे शक्ति देगा, आन्तरिक शक्ति। , 1 तब यहोवा उसे सम्भालेगा; 1 तू रोग में उसके पूरे बिछौने को उलटकर ठीक करेगा। 1

4मैंने कहा, “हे यहोवा, मुझ पर दया कर; 1 मुझ को चंगा कर, 1 क्योंकि मैंने तो तेरे विरुद्ध पाप किया है!” 1

5मेरे शत्रु यह कहकर मेरी बुराई करते हैं 1 “वह कब मरेगा, और उसका नाम कब मिटेगा?” 1

6और जब वह मुझसे मिलने को आता है, 1 तब वह व्यर्थ बातें बकता है, 1 जबकि उसका मन अपने अन्दर अधर्म की बातें संचय करता है; 1 और बाहर जाकर उनकी चर्चा करता है। 1

7मेरे सब बैरी मिलकर मेरे विरुद्ध कानाफूसी करते हैं; 1 वे मेरे विरुद्ध होकर मेरी हानि की कल्पना करते हैं। 1

8वे कहते हैं कि इसे तो कोई बुरा रोग लग गया है; 1 अब जो यह पड़ा है, तो फिर कभी उठने का नहीं + 41:8 अब जो यह पड़ा है, तो फिर कभी उठने का नहीं: अब कोई आशा नहीं, इसके फिर उठ खड़े होने की तो सम्भावना ही नहीं है। । 1

9मेरा परम मित्र जिस पर मैं भरोसा रखता था, 1 जो मेरी रोटी खाता था, 1 उसने भी मेरे विरुद्ध लात उठाई है। (2 शमू. 15:12, यूह. 13:18, प्रेरि. 1:16) 1

10परन्तु हे यहोवा, तू मुझ पर दया करके 1 मुझ को उठा ले कि मैं उनको बदला दूँ। 1

11मेरा शत्रु जो मुझ पर जयवन्त नहीं हो पाता, 1 इससे मैंने जान लिया है कि तू मुझसे प्रसन्न है। 1

12और मुझे तो तू खराई से सम्भालता, 1 और सर्वदा के लिये अपने सम्मुख स्थिर करता है। 1

13इस्राएल का परमेश्वर यहोवा 1 आदि से अनन्तकाल तक धन्य है 1 आमीन, फिर आमीन। (लूका 1:68, भज. 106:48)

← Psalms 40Read In The App, Free →Psalms 42 →

Study Psalms 41

KJVMatthew HenryJamieson-Fausset-BrownAdam ClarkeJohn WesleyJohn CalvinKeil and DelitzschCharles SpurgeonScofieldFamily Bible NotesGeneva Bible Notes (1599)Reina-Valera (Español)Bíblia Almeida (Português)Luther Bibel (Deutsch)Bible Louis Segond (Français)

All Chapters

123456789101112131415161718192021222324252627282930313233343536373839404142434445464748495051525354555657585960616263646566676869707172737475767778798081828384858687888990919293949596979899100101102103104105106107108109110111112113114115116117118119120121122123124125126127128129130131132133134135136137138139140141142143144145146147148149150