Psalms · बाइबल (हिन्दी)

Psalms 79

1हे परमेश्वर, अन्यजातियाँ तेरे निज भाग में घुस आईं; 1 उन्होंने तेरे पवित्र मन्दिर को अशुद्ध किया; 1 और यरूशलेम को खण्डहर कर दिया है। (लूका 21:24, प्रका. 11:2) 1

2उन्होंने तेरे दासों की शवों को आकाश के पक्षियों का आहार कर दिया, 1 और तेरे भक्तों का माँस पृथ्वी के वन-पशुओं को खिला दिया है। 1

3उन्होंने उनका लहू यरूशलेम के चारों ओर जल के समान बहाया, 1 और उनको मिट्टी देनेवाला कोई न था। (प्रका. 16:6) 1

4पड़ोसियों के बीच हमारी नामधराई हुई; 1 चारों ओर के रहनेवाले हम पर हँसते, और ठट्ठा करते हैं। 1

5हे यहोवा, कब तक + 79:5 हे यहोवा, कब तक: इस भाषा को परमेश्वर के लोग घोर परीक्षाओं के समय काम में लेते थे ऐसी परीक्षाएँ जिनका अन्त होता प्रतीत नहीं होता था।? क्या तू सदा के लिए क्रोधित रहेगा? 1 तुझ में आग की सी जलन कब तक भड़कती रहेगी? 1

6जो जातियाँ तुझको नहीं जानती, 1 और जिन राज्यों के लोग तुझ से प्रार्थना नहीं करते, 1 उन्हीं पर अपनी सब जलजलाहट भड़का! (1 थिस्स. 4:5, 2 थिस्स. 1:8) 1

7क्योंकि उन्होंने याकूब को निगल लिया, 1 और उसके वासस्थान को उजाड़ दिया है। 1

8हमारी हानि के लिये हमारे पुरखाओं के अधर्म के कामों को स्मरण न कर; 1 तेरी दया हम पर शीघ्र हो, क्योंकि हम बड़ी दुर्दशा में पड़े हैं। 1

9हे हमारे उद्धारकर्ता परमेश्वर, अपने नाम की महिमा के निमित्त हमारी सहायता कर; 1 और अपने नाम के निमित्त हमको छुड़ाकर हमारे पापों को ढाँप दे। 1

10अन्यजातियाँ क्यों कहने पाएँ कि उनका परमेश्वर कहाँ रहा? 1 तेरे दासों के खून का पलटा अन्यजातियों पर हमारी आँखों के सामने लिया जाए। (प्रका. 6:10, प्रका. 19:2) 1

11बन्दियों का कराहना तेरे कान तक पहुँचे + 79:11 बन्दियों का कराहना तेरे कान तक पहुँचे: बन्धुआ लोगों की आह जो बन्धुआई के कष्टों से है वही नहीं उनके अपने देश और घरों से विस्थापित किए जाने के कारण जो विलाप है वह। ; 1 घात होनेवालों को अपने भुजबल के द्वारा बचा। 1

12हे प्रभु, हमारे पड़ोसियों ने जो तेरी निन्दा की है, 1 उसका सात गुणा बदला उनको दे! 1

13तब हम जो तेरी प्रजा और तेरी चराई की भेड़ें हैं, 1 तेरा धन्यवाद सदा करते रहेंगे; 1 और पीढ़ी से पीढ़ी तक तेरा गुणानुवाद करते रहेंगे।

← Psalms 78Read In The App, Free →Psalms 80 →

Study Psalms 79

KJVMatthew HenryJamieson-Fausset-BrownAdam ClarkeJohn WesleyJohn CalvinKeil and DelitzschCharles SpurgeonScofieldFamily Bible NotesGeneva Bible Notes (1599)Reina-Valera (Español)Bíblia Almeida (Português)Luther Bibel (Deutsch)Bible Louis Segond (Français)

All Chapters

123456789101112131415161718192021222324252627282930313233343536373839404142434445464748495051525354555657585960616263646566676869707172737475767778798081828384858687888990919293949596979899100101102103104105106107108109110111112113114115116117118119120121122123124125126127128129130131132133134135136137138139140141142143144145146147148149150