Psalms · बाइबल (हिन्दी)

Psalms 3

1हे यहोवा मेरे सतानेवाले कितने बढ़ गए हैं! 1 वे जो मेरे विरुद्ध उठते हैं बहुत हैं। 1

2बहुत से मेरे विषय में कहते हैं, 1 कि उसका बचाव परमेश्वर की ओर से नहीं हो सकता + 3:2 उसका बचाव परमेश्वर की ओर से नहीं हो सकता: वह पूर्णतः त्यागा हुआ है उसमें आत्मरक्षा का सामर्थ्य नहीं है और परमेश्वर हस्तक्षेप करके उसे बचाने की इच्छा नहीं रखता है। । (सेला) 1

3परन्तु हे यहोवा, तू तो मेरे चारों ओर मेरी ढाल है, 1 तू मेरी महिमा और मेरे मस्तक का ऊँचा करनेवाला है + 3:3 मेरे मस्तक का ऊँचा करनेवाला है: परेशानियों और दुःख में सिर अपने आप ही झुक जाता है जैसे कि कष्टों के बोझ से दब गया हो।। 1

4मैं ऊँचे शब्द से यहोवा को पुकारता हूँ, 1 और वह अपने पवित्र पर्वत पर से मुझे उत्तर देता है। (सेला) 1

5मैं लेटकर सो गया; 1 फिर जाग उठा, क्योंकि यहोवा मुझे सम्भालता है। 1

6मैं उस भीड़ से नहीं डरता, 1 जो मेरे विरुद्ध चारों ओर पाँति बाँधे खड़े हैं। 1

7उठ, हे यहोवा! हे मेरे परमेश्वर मुझे बचा ले! 1 क्योंकि तूने मेरे सब शत्रुओं के जबड़ों पर मारा है। 1 और तूने दुष्टों के दाँत तोड़ डाले हैं। 1

8उद्धार यहोवा ही की ओर से होता है + 3:8 उद्धार यहोवा ही की ओर से होता है: केवल परमेश्वर ही है जो बचा लेता है।; 1 हे यहोवा तेरी आशीष तेरी प्रजा पर हो।

← Psalms 2Read In The App, Free →Psalms 4 →

Study Psalms 3

KJVMatthew HenryJamieson-Fausset-BrownAdam ClarkeJohn WesleyJohn CalvinKeil and DelitzschCharles SpurgeonScofieldFamily Bible NotesGeneva Bible Notes (1599)Reina-Valera (Español)Bíblia Almeida (Português)Luther Bibel (Deutsch)Bible Louis Segond (Français)

All Chapters

123456789101112131415161718192021222324252627282930313233343536373839404142434445464748495051525354555657585960616263646566676869707172737475767778798081828384858687888990919293949596979899100101102103104105106107108109110111112113114115116117118119120121122123124125126127128129130131132133134135136137138139140141142143144145146147148149150