Psalms · बाइबल (हिन्दी)

Psalms 63

1हे परमेश्वर, तू मेरा परमेश्वर है, 1 मैं तुझे यत्न से ढूँढ़ूगा; 1 सूखी और निर्जल ऊसर भूमि पर + 63:1 सूखी और निर्जल ऊसर भूमि पर: अर्थात् जैसे सूखी भूमि में कोई प्यासा हो वैसे मेरी आत्मा परमेश्वर के लिए तरसती है। , 1 मेरा मन तेरा प्यासा है, मेरा शरीर तेरा अति अभिलाषी है। 1

2इस प्रकार से मैंने पवित्रस्थान में तुझ पर दृष्टि की, 1 कि तेरी सामर्थ्य और महिमा को देखूँ। 1

3क्योंकि तेरी करुणा जीवन से भी उत्तम है, 1 मैं तेरी प्रशंसा करूँगा। 1

4इसी प्रकार मैं जीवन भर तुझे धन्य कहता रहूँगा; 1 और तेरा नाम लेकर अपने हाथ उठाऊँगा। 1

5मेरा जीव मानो चर्बी और चिकने भोजन से तृप्त होगा, 1 और मैं जयजयकार करके तेरी स्तुति करूँगा। 1

6जब मैं बिछौने पर पड़ा तेरा स्मरण करूँगा, 1 तब रात के एक-एक पहर में तुझ पर ध्यान करूँगा; 1

7क्योंकि तू मेरा सहायक बना है, 1 इसलिए मैं तेरे पंखों की छाया में जयजयकार करूँगा + 63:7 मैं तेरे पंखों की छाया में जयजयकार करूँगा: तेरे पंखों के नीचे या उनकी सुरक्षा में सुरक्षित रहूँगा।। 1

8मेरा मन तेरे पीछे-पीछे लगा चलता है; 1 और मुझे तो तू अपने दाहिने हाथ से थाम रखता है। 1

9परन्तु जो मेरे प्राण के खोजी हैं, 1 वे पृथ्वी के नीचे स्थानों में जा पड़ेंगे; 1

10वे तलवार से मारे जाएँगे, 1 और गीदड़ों का आहार हो जाएँगे। 1

11परन्तु राजा परमेश्वर के कारण आनन्दित होगा; 1 जो कोई परमेश्वर की शपथ खाए, वह बड़ाई करने पाएगा; 1 परन्तु झूठ बोलनेवालों का मुँह बन्द किया जाएगा।

← Psalms 62Read In The App, Free →Psalms 64 →

Study Psalms 63

KJVMatthew HenryJamieson-Fausset-BrownAdam ClarkeJohn WesleyJohn CalvinKeil and DelitzschCharles SpurgeonScofieldFamily Bible NotesGeneva Bible Notes (1599)Reina-Valera (Español)Bíblia Almeida (Português)Luther Bibel (Deutsch)Bible Louis Segond (Français)

All Chapters

123456789101112131415161718192021222324252627282930313233343536373839404142434445464748495051525354555657585960616263646566676869707172737475767778798081828384858687888990919293949596979899100101102103104105106107108109110111112113114115116117118119120121122123124125126127128129130131132133134135136137138139140141142143144145146147148149150