Psalms 45
1मेरा हृदय एक सुन्दर विषय की उमंग से 1 उमड़ रहा है, 1 जो बात मैंने राजा के विषय रची है उसको 1 सुनाता हूँ; मेरी जीभ निपुण लेखक की लेखनी बनी है। 1
2तू मनुष्य की सन्तानों में परम सुन्दर है; 1 तेरे होठों में अनुग्रह भरा हुआ है; 1 इसलिए परमेश्वर ने तुझे सदा के लिये आशीष 1 दी है। (लूका 4:22, इब्रा. 1:3,4) 1
3हे वीर, तू अपनी तलवार को जो तेरा वैभव + 45:3 तू अपनी तलवार को जो तेरा वैभव: अर्थात् युद्ध और विजय के लिए तैयार हो जा - यहाँ मसीह को एक विजेता राजा कहा गया है। 1 और प्रताप है अपनी कमर पर बाँध! 1
4सत्यता, नम्रता और धार्मिकता के निमित्त अपने 1 ऐश्वर्य और प्रताप पर सफलता से सवार हो; 1 तेरा दाहिना हाथ तुझे भयानक काम सिखाए! 1
5तेरे तीर तो तेज हैं, 1 तेरे सामने देश-देश के लोग गिरेंगे; 1 राजा के शत्रुओं के हृदय उनसे छिदेंगे। 1
6हे परमेश्वर, तेरा सिंहासन सदा सर्वदा बना 1 रहेगा; 1 तेरा राजदण्ड न्याय का है। 1
7तूने धार्मिकता से प्रीति और दुष्टता से बैर रखा है। 1 इस कारण परमेश्वर ने हाँ, तेरे परमेश्वर ने 1 तुझको तेरे साथियों से अधिक हर्ष के तेल 1 से अभिषेक किया है। (इब्रा. 1:8,9) 1
8तेरे सारे वस्त्र गन्धरस, अगर, और तेज से 1 सुगन्धित हैं, 1 तू हाथी दाँत के मन्दिरों में तारवाले बाजों के 1 कारण आनन्दित हुआ है। 1
9तेरी प्रतिष्ठित स्त्रियों में राजकुमारियाँ भी हैं; 1 तेरी दाहिनी ओर पटरानी, ओपीर के कुन्दन 1 से विभूषित खड़ी है। 1
10हे राजकुमारी सुन, और कान लगाकर ध्यान दे; 1 अपने लोगों और अपने पिता के घर को भूल जा; 1
11और राजा तेरे रूप की चाह करेगा। 1 क्योंकि वह तो तेरा प्रभु है, तू उसे दण्डवत् कर। 1
12सोर की राजकुमारी भी भेंट करने के लिये 1 उपस्थित होगी, 1 प्रजा के धनवान लोग तुझे प्रसन्न करने का 1 यत्न करेंगे। 1
13राजकुमारी महल में अति शोभायमान है, 1 उसके वस्त्र में सुनहले बूटे कढ़े हुए हैं; 1
14वह बूटेदार वस्त्र पहने हुए राजा के पास 1 पहुँचाई जाएगी। 1 जो कुमारियाँ उसकी सहेलियाँ हैं, 1 वे उसके पीछे-पीछे चलती हुई तेरे पास पहुँचाई जाएँगी। 1
15वे आनन्दित और मगन होकर पहुँचाई जाएँगी + 45:15 वे आनन्दित और मगन होकर पहुँचाई जाएँगी: वे दुल्हन के पास संगीत बजाते और गीत गाते हुए निकल आएँगे। जुलूस आनन्द और उत्सव का होगा। , 1 और वे राजा के महल में प्रवेश करेंगी। 1
16तेरे पितरों के स्थान पर तेरे सन्तान होंगे; 1 जिनको तू सारी पृथ्वी पर हाकिम ठहराएगा। 1
17मैं ऐसा करूँगा, कि तेरे नाम की चर्चा पीढ़ी 1 से पीढ़ी तक होती रहेगी; 1 इस कारण देश-देश के लोग सदा सर्वदा तेरा 1 धन्यवाद करते रहेंगे।