Psalms · बाइबल (हिन्दी)

Psalms 61

1हे परमेश्वर, मेरा चिल्लाना सुन, 1 मेरी प्रार्थना की ओर ध्यान दे। 1

2मूर्छा खाते समय मैं पृथ्वी की छोर से भी तुझे पुकारूँगा, 1 जो चट्टान मेरे लिये ऊँची है, उस पर मुझ को ले चल + 61:2 जो चट्टान मेरे लिये ऊँची है, उस पर मुझ को ले चल: ऐसे शरणस्थान पर, किसी दृढ़ गढ़ में जहाँ मैं सुरक्षित रहूँ। ; 1

3क्योंकि तू मेरा शरणस्थान है, 1 और शत्रु से बचने के लिये ऊँचा गढ़ है। 1

4मैं तेरे तम्बू में युगानुयुग बना रहूँगा। 1 मैं तेरे पंखों की ओट में शरण लिए रहूँगा। (सेला) 1

5क्योंकि हे परमेश्वर, तूने मेरी मन्नतें सुनीं, 1 जो तेरे नाम के डरवैये हैं, उनका सा भाग तूने मुझे दिया है। 1

6तू राजा की आयु को बहुत बढ़ाएगा; 1 उसके वर्ष पीढ़ी-पीढ़ी के बराबर होंगे। 1

7वह परमेश्वर के सम्मुख सदा बना रहेगा; 1 तू अपनी करुणा और सच्चाई को उसकी रक्षा के लिये ठहरा रख। 1

8इस प्रकार मैं सर्वदा तेरे नाम का भजन गा गाकर 1 अपनी मन्नतें हर दिन पूरी किया करूँगा।

← Psalms 60Read In The App, Free →Psalms 62 →

Study Psalms 61

KJVMatthew HenryJamieson-Fausset-BrownAdam ClarkeJohn WesleyJohn CalvinKeil and DelitzschCharles SpurgeonScofieldFamily Bible NotesGeneva Bible Notes (1599)Reina-Valera (Español)Bíblia Almeida (Português)Luther Bibel (Deutsch)Bible Louis Segond (Français)

All Chapters

123456789101112131415161718192021222324252627282930313233343536373839404142434445464748495051525354555657585960616263646566676869707172737475767778798081828384858687888990919293949596979899100101102103104105106107108109110111112113114115116117118119120121122123124125126127128129130131132133134135136137138139140141142143144145146147148149150