Psalms 114
1जब इस्राएल ने मिस्र से, अर्थात् याकूब के घराने ने अन्य भाषावालों के मध्य से कूच किया, 1
2तब यहूदा यहोवा का पवित्रस्थान 1 और इस्राएल उसके राज्य के लोग हो गए। 1
3समुद्र देखकर भागा, 1 यरदन नदी उलटी बही। (भज. 77:16) 1
4पहाड़ मेढ़ों के समान उछलने लगे, 1 और पहाड़ियाँ भेड़-बकरियों के बच्चों के समान उछलने लगीं। 1
5हे समुद्र, तुझे क्या हुआ, कि तू भागा? 1 और हे यरदन तुझे क्या हुआ कि तू उलटी बही? 1
6हे पहाड़ों, तुम्हें क्या हुआ, कि तुम भेड़ों के समान, 1 और हे पहाड़ियों तुम्हें क्या हुआ, कि तुम भेड़-बकरियों के बच्चों के समान उछलीं? 1
7हे पृथ्वी प्रभु के सामने, 1 हाँ, याकूब के परमेश्वर के सामने थरथरा। (भज. 96:9) 1
8वह चट्टान को जल का ताल, 1 चकमक के पत्थर को जल का सोता बना डालता है + 114:8 वह चट्टान को जल का ताल, .... बना डालता है: संदर्भ उस समय की घटना का है जब चट्टान से पानी निकलकर वहाँ तालाब बन गया था।।