Psalms 86
1हे यहोवा, कान लगाकर मेरी सुन ले, 1 क्योंकि मैं दीन और दरिद्र हूँ। 1
2मेरे प्राण की रक्षा कर, क्योंकि मैं भक्त हूँ; 1 तू मेरा परमेश्वर है, इसलिए अपने दास का, 1 जिसका भरोसा तुझ पर है, उद्धार कर। 1
3हे प्रभु, मुझ पर अनुग्रह कर, 1 क्योंकि मैं तुझी को लगातार पुकारता रहता हूँ। 1
4अपने दास के मन को आनन्दित कर, 1 क्योंकि हे प्रभु, मैं अपना मन तेरी ही ओर लगाता हूँ। 1
5क्योंकि हे प्रभु, तू भला और क्षमा करनेवाला है, 1 और जितने तुझे पुकारते हैं उन सभी के लिये तू अति करुणामय है। 1
6हे यहोवा मेरी प्रार्थना की ओर कान लगा, 1 और मेरे गिड़गिड़ाने को ध्यान से सुन। 1
7संकट के दिन मैं तुझको पुकारूँगा, 1 क्योंकि तू मेरी सुन लेगा। 1
8हे प्रभु, देवताओं में से कोई भी तेरे तुल्य नहीं, 1 और न किसी के काम तेरे कामों के बराबर हैं। 1
9हे प्रभु, जितनी जातियों को तूने बनाया है, 1 सब आकर तेरे सामने दण्डवत् करेंगी, 1 और तेरे नाम की महिमा करेंगी + 86:9 तेरे नाम की महिमा करेंगी: तुझे सच्चा परमेश्वर मानकर आदर करेंगे। वे मूर्तिपूजा का त्याग करके यहाँ आकर तेरी आराधना करेंगे।। (प्रका. 15:4) 1
10क्योंकि तू महान और आश्चर्यकर्म करनेवाला है, 1 केवल तू ही परमेश्वर है। 1
11हे यहोवा, अपना मार्ग मुझे सिखा, तब मैं तेरे सत्य मार्ग पर चलूँगा, 1 मुझ को एक चित्त कर कि मैं तेरे नाम का भय मानूँ। 1
12हे प्रभु, हे मेरे परमेश्वर, मैं अपने सम्पूर्ण मन से तेरा धन्यवाद करूँगा, 1 और तेरे नाम की महिमा सदा करता रहूँगा। 1
13क्योंकि तेरी करुणा मेरे ऊपर बड़ी है; 1 और तूने मुझ को अधोलोक की तह में जाने से बचा लिया है। 1
14हे परमेश्वर, अभिमानी लोग मेरे विरुद्ध उठ गए हैं, 1 और उपद्रवियों का झुण्ड मेरे प्राण के खोजी हुए हैं, 1 और वे तेरा कुछ विचार नहीं रखते। 1
15परन्तु प्रभु दयालु और अनुग्रहकारी परमेश्वर है, 1 तू विलम्ब से कोप करनेवाला और अति करुणामय है। 1
16मेरी ओर फिरकर मुझ पर अनुग्रह कर; 1 अपने दास को तू शक्ति दे + 86:16 अपने दास को तू शक्ति दे: मेरी ओर दृष्टि कर जैसे कि परमेश्वर विमुख हो गया और उसके संकटों पर, उसकी आवश्यकताओं पर और उनकी विनती पर ध्यान नहीं देता है।, 1 और अपनी दासी के पुत्र का उद्धार कर। 1
17मुझे भलाई का कोई चिन्ह दिखा, 1 जिसे देखकर मेरे बैरी निराश हों, 1 क्योंकि हे यहोवा, तूने आप मेरी सहायता की 1 और मुझे शान्ति दी है।