Psalms 132
1हे यहोवा, दाऊद के लिये उसकी सारी दुर्दशा को स्मरण कर; 1
2उसने यहोवा से शपथ खाई, 1 और याकूब के सर्वशक्तिमान की मन्नत मानी है, 1
3उसने कहा, “निश्चय मैं उस समय तक अपने घर में प्रवेश न करूँगा, 1 और न अपने पलंग पर चढूँगा; 1
4न अपनी आँखों में नींद, 1 और न अपनी पलकों में झपकी आने दूँगा, 1
5जब तक मैं यहोवा के लिये एक स्थान, 1 अर्थात् याकूब के सर्वशक्तिमान के लिये निवास-स्थान न पाऊँ।” (प्रेरि. 7:46) 1
6देखो, हमने एप्राता में इसकी चर्चा सुनी है, 1 हमने इसको वन के खेतों में पाया है। 1
7आओ, हम उसके निवास में प्रवेश करें, 1 हम उसके चरणों की चौकी के आगे दण्डवत् करें! 1
8हे यहोवा, उठकर अपने विश्रामस्थान में 1 अपनी सामर्थ्य के सन्दूक + 132:8 अपनी सामर्थ्य के सन्दूक: वाचा का सन्दूक परमेश्वर के सामर्थ्य का निवास माना जाता था या सर्वशक्तिमान परमेश्वर का निवास-स्थान माना जाता था। समेत आ। 1
9तेरे याजक धर्म के वस्त्र पहने रहें, 1 और तेरे भक्त लोग जयजयकार करें। 1
10अपने दास दाऊद के लिये, 1 अपने अभिषिक्त की प्रार्थना को अनसुनी न कर। 1
11यहोवा ने दाऊद से सच्ची शपथ खाई है और वह उससे न मुकरेगा: 1 “मैं तेरी गद्दी पर तेरे एक निज पुत्र को बैठाऊँगा। (2 शमू. 7:12, प्रेरि. 2:30) 1
12यदि तेरे वंश के लोग मेरी वाचा का पालन करें 1 और जो चितौनी मैं उन्हें सिखाऊँगा, उस पर चलें, 1 तो उनके वंश के लोग भी तेरी गद्दी पर युग-युग बैठते चले जाएँगे।” 1
13निश्चय यहोवा ने सिय्योन को चुना है, 1 और उसे अपने निवास के लिये चाहा है। 1
14“यह तो युग-युग के लिये मेरा विश्रामस्थान हैं; 1 यहीं मैं रहूँगा, क्योंकि मैंने इसको चाहा है। 1
15मैं इसमें की भोजनवस्तुओं पर अति आशीष दूँगा; 1 और इसके दरिद्रों को रोटी से तृप्त करूँगा। 1
16इसके याजकों को मैं उद्धार का वस्त्र पहनाऊँगा, 1 और इसके भक्त लोग ऊँचे स्वर से जयजयकार करेंगे। 1
17वहाँ मैं दाऊद का एक सींग उगाऊँगा + 132:17 वहाँ मैं दाऊद का एक सींग उगाऊँगा: सींग को शक्ति का प्रतीत माना जाता था और सफलता या समृद्धि का भी। ; 1 मैंने अपने अभिषिक्त के लिये एक दीपक तैयार कर रखा है। (लूका 1:69) 1
18मैं उसके शत्रुओं को तो लज्जा का वस्त्र पहनाऊँगा, 1 परन्तु उसके सिर पर उसका मुकुट शोभायमान रहेगा।”