Psalms 110
1मेरे प्रभु से यहोवा की वाणी यह है, “तू मेरे दाहिने ओर बैठ, 1 जब तक कि मैं तेरे शत्रुओं को तेरे चरणों की चौकी न कर दूँ।” (इब्रा. 10:12,13, लूका 20:42,43) 1
2तेरे पराक्रम का राजदण्ड यहोवा सिय्योन से बढ़ाएगा। 1 तू अपने शत्रुओं के बीच में शासन कर। 1
3तेरी प्रजा के लोग तेरे पराक्रम के दिन स्वेच्छाबलि बनते हैं; 1 तेरे जवान लोग पवित्रता से शोभायमान, 1 और भोर के गर्भ से जन्मी हुई ओस के समान तेरे पास हैं। 1
4यहोवा ने शपथ खाई और न पछताएगा, 1 “ तू मलिकिसिदक की रीति पर सर्वदा का याजक है + 110:4 तू मलिकिसिदक की रीति पर सर्वदा का याजक है: अर्थात् वह मलिकिसिदक के समान पुरोहित था जैसा वह पुरोहित था वैसा ही पुरोहित होगा।।” (इब्रा. 7:21, इब्रा. 7:17) 1
5प्रभु तेरी दाहिनी ओर होकर 1 अपने क्रोध के दिन राजाओं को चूर कर देगा। (भज. 143:5) 1
6वह जाति-जाति में न्याय चुकाएगा, रणभूमि शवों से भर जाएगी; 1 वह लम्बे चौड़े देशों के प्रधानों को चूर चूरकर देगा 1
7वह मार्ग में चलता हुआ नदी का जल पीएगा 1 और तब वह विजय के बाद अपने सिर को ऊँचा करेगा।