Psalms 17
1हे यहोवा परमेश्वर सच्चाई के वचन सुन, मेरी पुकार की ओर ध्यान दे 1 मेरी प्रार्थना की ओर जो निष्कपट मुँह से निकलती है कान लगा! 1
2मेरे मुकद्दमे का निर्णय तेरे सम्मुख हो! 1 तेरी आँखें न्याय पर लगी रहें! 1
3यदि तू मेरे हृदय को जाँचता; यदि तू रात को मेरा परीक्षण करता, 1 यदि तू मुझे परखता तो कुछ भी खोटापन नहीं पाता; 1 मेरे मुँह से अपराध की बात नहीं निकलेगी। 1
4मानवीय कामों में मैंने तेरे मुँह के वचनों के द्वारा + 17:4 मैंने तेरे मुँह के वचनों के द्वारा: न तो उसकी अपनी शक्ति के द्वारा और न ही उसकी क्षमता के द्वारा परन्तु परमेश्वर की आज्ञाओं एवं प्रतिज्ञाओं के द्वारा जो उसके मुँह से निकली हैं। 1 अधर्मियों के मार्ग से स्वयं को बचाए रखा। 1
5मेरे पाँव तेरे पथों में स्थिर रहे, फिसले नहीं। 1
6हे परमेश्वर, मैंने तुझ से प्रार्थना की है, क्योंकि तू मुझे उत्तर देगा। 1 अपना कान मेरी ओर लगाकर मेरी विनती सुन ले। 1
7तू जो अपने दाहिने हाथ के द्वारा अपने 1 शरणागतों को उनके विरोधियों से बचाता है, 1 अपनी अद्भुत करुणा दिखा। 1
8अपनी आँखों की पुतली के समान सुरक्षित रख + 17:8 अपनी आँखों की पुतली के समान सुरक्षित रख: ऐसी देख-भाल कर, रक्षा कर, चौकसी कर जैसे वह उसकी अनमोल और बहुमूल्य वस्तु है।; 1 अपने पंखों के तले मुझे छिपा रख, 1
9उन दुष्टों से जो मुझ पर अत्याचार करते हैं, 1 मेरे प्राण के शत्रुओं से जो मुझे घेरे हुए हैं। 1
10उन्होंने अपने हृदयों को कठोर किया है; 1 उनके मुँह से घमण्ड की बातें निकलती हैं। 1
11उन्होंने पग-पग पर मुझ को घेरा है; 1 वे मुझ को भूमि पर पटक देने के लिये 1 घात लगाए हुए हैं। 1
12वह उस सिंह के समान है जो अपने शिकार की लालसा करता है, 1 और जवान सिंह के समान घात लगाने के स्थानों में बैठा रहता है। 1
13उठ, हे यहोवा! 1 उसका सामना कर और उसे पटक दे! 1 अपनी तलवार के बल से मेरे प्राण को दुष्ट से बचा ले। 1
14अपना हाथ बढ़ाकर हे यहोवा, मुझे मनुष्यों से बचा, 1 अर्थात् सांसारिक मनुष्यों से जिनका भाग इसी जीवन में है, 1 और जिनका पेट तू अपने भण्डार से भरता है + 17:14 जिनका पेट तू अपने भण्डार से भरता है: इस पद का अर्थ है, दुष्ट जिस उद्देश्य से जीवित रहता है वह केवल संसार है और जो संसार दे सकता है उन्हें वह मिलता है। । 1 वे बाल-बच्चों से सन्तुष्ट हैं; और शेष सम्पत्ति अपने बच्चों के लिये छोड़ जाते हैं। 1
15परन्तु मैं तो धर्मी होकर तेरे मुख का दर्शन करूँगा 1 जब मैं जागूँगा तब तेरे स्वरूप से सन्तुष्ट होऊँगा। (भज. 4:6,7, 1 यहू. 3:2)