Psalms · बाइबल (हिन्दी)

Psalms 33

1हे धर्मियों, यहोवा के कारण जयजयकार करो। 1 क्योंकि धर्मी लोगों को स्तुति करना शोभा देता है। 1

2वीणा बजा-बजाकर यहोवा का धन्यवाद करो, 1 दस तारवाली सारंगी बजा-बजाकर 1 उसका भजन गाओ। (इफि. 5:19) 1

3उसके लिये नया गीत गाओ, 1 जयजयकार के साथ भली भाँति बजाओ। (प्रका. 14:3) 1

4क्योंकि यहोवा का वचन सीधा है + 33:4 क्योंकि यहोवा का वचन सीधा है: परमेश्वर की आज्ञा विधान प्रतिज्ञाएँ। वह जो भी कहता है सही वरन् सत्य है। ; 1 और उसका सब काम निष्पक्षता से होता है। 1

5वह धार्मिकता और न्याय से प्रीति रखता है; 1 यहोवा की करुणा से पृथ्वी भरपूर है। 1

6आकाशमण्डल यहोवा के वचन से, 1 और उसके सारे गण उसके मुँह की 1 श्वास से बने। (इब्रा. 11:3) 1

7वह समुद्र का जल ढेर के समान इकट्ठा करता + 33:7 वह समुद्र का जल ढेर के समान इकट्ठा करता: वह जहाँ चाहता है उसे रखता है जैसे किसान अपना अन्न रखता है वैसे ही वह भी जल को रखता है। ; 1 वह गहरे सागर को अपने भण्डार में रखता है। 1

8सारी पृथ्वी के लोग यहोवा से डरें, 1 जगत के सब निवासी उसका भय मानें! 1

9क्योंकि जब उसने कहा, तब हो गया; 1 जब उसने आज्ञा दी, 1 तब वास्तव में वैसा ही हो गया। 1

10यहोवा जाति-जाति की युक्ति को 1 व्यर्थ कर देता है; 1 वह देश-देश के लोगों की कल्पनाओं 1 को निष्फल करता है। 1

11यहोवा की योजना सर्वदा स्थिर रहेगी, 1 उसके मन की कल्पनाएँ पीढ़ी से पीढ़ी 1 तक बनी रहेंगी। 1

12क्या ही धन्य है वह जाति जिसका परमेश्वर 1 यहोवा है, 1 और वह समाज जिसे उसने अपना निज भाग 1 होने के लिये चुन लिया हो! 1

13यहोवा स्वर्ग से दृष्टि करता है, 1 वह सब मनुष्यों को निहारता है; 1

14अपने निवास के स्थान से 1 वह पृथ्वी के सब रहनेवालों को देखता है, 1

15वही जो उन सभी के हृदयों को गढ़ता, 1 और उनके सब कामों का विचार करता है। 1

16कोई ऐसा राजा नहीं, जो सेना की 1 बहुतायत के कारण बच सके; 1 वीर अपनी बड़ी शक्ति के कारण छूट नहीं जाता। 1

17विजय पाने के लिए घोड़ा व्यर्थ सुरक्षा है, 1 वह अपने बड़े बल के द्वारा किसी को 1 नहीं बचा सकता है। 1

18देखो, यहोवा की दृष्टि उसके डरवैयों पर 1 और उन पर जो उसकी करुणा की आशा रखते हैं, 1 बनी रहती है, 1

19कि वह उनके प्राण को मृत्यु से बचाए, 1 और अकाल के समय उनको जीवित रखे + 33:19 और अकाल के समय उनको जीवित रखे: कमी के समय जब फसल न हो तब वह उनके लिए प्रबन्ध करे। । 1

20हम यहोवा की बाट जोहते हैं; 1 वह हमारा सहायक और हमारी ढाल ठहरा है। 1

21हमारा हृदय उसके कारण आनन्दित होगा, 1 क्योंकि हमने उसके पवित्र नाम का भरोसा रखा है। 1

22हे यहोवा, जैसी तुझ पर हमारी आशा है, 1 वैसी ही तेरी करुणा भी हम पर हो।

← Psalms 32Read In The App, Free →Psalms 34 →

Study Psalms 33

KJVMatthew HenryJamieson-Fausset-BrownAdam ClarkeJohn WesleyJohn CalvinKeil and DelitzschCharles SpurgeonScofieldFamily Bible NotesGeneva Bible Notes (1599)Reina-Valera (Español)Bíblia Almeida (Português)Luther Bibel (Deutsch)Bible Louis Segond (Français)

All Chapters

123456789101112131415161718192021222324252627282930313233343536373839404142434445464748495051525354555657585960616263646566676869707172737475767778798081828384858687888990919293949596979899100101102103104105106107108109110111112113114115116117118119120121122123124125126127128129130131132133134135136137138139140141142143144145146147148149150