Psalms 26
1हे यहोवा, मेरा न्याय कर, 1 क्योंकि मैं खराई से चलता रहा हूँ, 1 और मेरा भरोसा यहोवा पर अटल बना है। 1
2हे यहोवा, मुझ को जाँच और परख + 26:2 मुझ को जाँच और परख: उसने यहोवा से याचना की कि उसके विषय में नियमनिष्ठ एवं अटल परिक्षण करे। ; 1 मेरे मन और हृदय को परख। 1
3क्योंकि तेरी करुणा तो मेरी आँखों के सामने है, 1 और मैं तेरे सत्य मार्ग पर चलता रहा हूँ। 1
4मैं निकम्मी चाल चलनेवालों के संग नहीं बैठा, 1 और न मैं कपटियों के साथ कहीं जाऊँगा; 1
5मैं कुकर्मियों की संगति से घृणा रखता हूँ, 1 और दुष्टों के संग न बैठूँगा। 1
6मैं अपने हाथों को निर्दोषता के जल से धोऊँगा + 26:6 मैं अपने हाथों को निर्दोषता के जल से धोऊँगा: भजनकार अपनी निर्दोषता का एक और प्रमाण देता है। शुद्धता उसके जीवन का एक प्रेरणात्मक नियम था ताकि वह स्वामी की आराधना और सेवा पवित्रता में करे। , 1 तब हे यहोवा मैं तेरी वेदी की प्रदक्षिणा करूँगा, (भज. 73:13) 1
7ताकि तेरा धन्यवाद ऊँचे शब्द से करूँ, 1 और तेरे सब आश्चर्यकर्मों का वर्णन करूँ। 1
8हे यहोवा, मैं तेरे धाम से 1 तेरी महिमा के निवास-स्थान से प्रीति रखता हूँ। 1
9मेरे प्राण को पापियों के साथ, 1 और मेरे जीवन को हत्यारों के साथ न मिला + 26:9 मेरे जीवन को हत्यारों के साथ न मिला: रक्तपात करनेवालों, रक्त बहानेवाले, लुटेरे, हत्यारे - दुष्टों का वर्णन करने के शब्द। । 1
10वे तो ओछापन करने में लगे रहते हैं, 1 और उनका दाहिना हाथ घूस से भरा रहता है। 1
11परन्तु मैं तो खराई से चलता रहूँगा। 1 तू मुझे छुड़ा ले, और मुझ पर दया कर। 1
12मेरे पाँव चौरस स्थान में स्थिर है; 1 सभाओं में मैं यहोवा को धन्य कहा करूँगा।