Psalms 82
1परमेश्वर दिव्य सभा में खड़ा है: 1 वह ईश्वरों के बीच में न्याय करता है। 1
2“तुम लोग कब तक टेढ़ा न्याय करते 1 और दुष्टों का पक्ष लेते रहोगे + 82:2 दुष्टों का पक्ष लेते रहोगे: अर्थात् दुष्टों का साथ देना और उन्हीं का पक्ष पोषण करना। अर्थात् दुष्टों का साथ देना और उन्हीं का पक्ष पोषण करना।? (सेला) 1
3कंगाल और अनाथों का न्याय चुकाओ, 1 दीन-दरिद्र का विचार धर्म से करो। 1
4कंगाल और निर्धन को बचा लो; 1 दुष्टों के हाथ से उन्हें छुड़ाओ।” 1
5वे न तो कुछ समझते और न कुछ जानते हैं, 1 परन्तु अंधेरे में चलते फिरते रहते हैं + 82:5 परन्तु अंधेरे में चलते फिरते रहते हैं: विधान के अज्ञान में और वस्तु तथा स्थिति के तथ्यों से अज्ञान।; 1 पृथ्वी की पूरी नींव हिल जाती है। 1
6मैंने कहा था “तुम ईश्वर हो, 1 और सब के सब परमप्रधान के पुत्र हो; (यूह. 10:34) 1
7तो भी तुम मनुष्यों के समान मरोगे, 1 और किसी प्रधान के समान गिर जाओगे।” 1
8हे परमेश्वर उठ, पृथ्वी का न्याय कर; 1 क्योंकि तू ही सब जातियों को अपने भाग में लेगा!