Psalms 140
1हे यहोवा, मुझ को बुरे मनुष्य से बचा ले; 1 उपद्रवी पुरुष से मेरी रक्षा कर, 1
2क्योंकि उन्होंने मन में बुरी कल्पनाएँ की हैं; 1 वे लगातार लड़ाइयाँ मचाते हैं। 1
3उनका बोलना साँप के काटने के समान है, 1 उनके मुँह में नाग का सा विष रहता है। (सेला) (रोम. 3:13, याकू. 3:8) 1
4हे यहोवा, मुझे दुष्ट के हाथों से बचा ले; 1 उपद्रवी पुरुष से मेरी रक्षा कर, 1 क्योंकि उन्होंने मेरे पैरों को उखाड़ने की युक्ति की है। 1
5घमण्डियों ने मेरे लिये फंदा और पासे लगाए, 1 और पथ के किनारे जाल बिछाया है; 1 उन्होंने मेरे लिये फंदे लगा रखे हैं। (सेला) 1
6हे यहोवा, मैंने तुझ से कहा है कि तू मेरा परमेश्वर है; 1 हे यहोवा, मेरे गिड़गिड़ाने की ओर कान लगा! 1
7हे यहोवा प्रभु, हे मेरे सामर्थी उद्धारकर्ता, 1 तूने युद्ध के दिन मेरे सिर की रक्षा की है। 1
8हे यहोवा, दुष्ट की इच्छा को पूरी न होने दे + 140:8 दुष्ट की इच्छा को पूरी न होने दे: अर्थात् जिस बात पर विचार किया जा रहा है। मेरे विनाश की उनकी इच्छा पूरी न हो। मेरे विरुद्ध उनकी योजना सफल न होने दे।, 1 उसकी बुरी युक्ति को सफल न कर, नहीं तो वह घमण्ड करेगा। (सेला) 1
9मेरे घेरनेवालों के सिर पर उन्हीं का विचारा हुआ उत्पात पड़े! 1
10उन पर अंगारे डाले जाएँ! 1 वे आग में गिरा दिए जाएँ! 1 और ऐसे गड्ढों में गिरें, कि वे फिर उठ न सके! 1
11बकवादी पृथ्वी पर स्थिर नहीं होने का; 1 उपद्रवी पुरुष को गिराने के लिये बुराई उसका पीछा करेगी। 1
12हे यहोवा, मुझे निश्चय है कि तू दीन जन का 1 और दरिद्रों का न्याय चुकाएगा + 140:12 और दरिद्रों का न्याय चुकाएगा: कहने का अर्थ है कि परमेश्वर अपने सब सद्गुणों में अपनी सब दिव्य व्यवस्था में और पृथ्वी पर अपने सम्पूर्ण हस्तक्षेप में शोषित एवं पीड़ित जनों की ओर रहेगा।। 1
13निःसन्देह धर्मी तेरे नाम का धन्यवाद करने पाएँगे; 1 सीधे लोग तेरे सम्मुख वास करेंगे।