Psalms 88
1हे मेरे उद्धारकर्ता परमेश्वर यहोवा, 1 मैं दिन को और रात को तेरे आगे चिल्लाता आया हूँ। 1
2मेरी प्रार्थना तुझ तक पहुँचे, 1 मेरे चिल्लाने की ओर कान लगा! 1
3क्योंकि मेरा प्राण क्लेश से भरा हुआ है, 1 और मेरा प्राण अधोलोक के निकट पहुँचा है। 1
4मैं कब्र में पड़नेवालों में गिना गया हूँ; 1 मैं बलहीन पुरुष के समान हो गया हूँ। 1
5मैं मुर्दों के बीच छोड़ा गया हूँ, 1 और जो घात होकर कब्र में पड़े हैं, 1 जिनको तू फिर स्मरण नहीं करता 1 और वे तेरी सहायता रहित हैं, 1 उनके समान मैं हो गया हूँ। 1
6तूने मुझे गड्ढे के तल ही में, 1 अंधेरे और गहरे स्थान में रखा है। 1
7तेरी जलजलाहट मुझी पर बनी हुई है + 88:7 तेरी जलजलाहट मुझी पर बनी हुई है: मुझे दबा देती है, मुझ पर बोझ डालती है। यह क्रोध और अप्रसन्नता को व्यक्त करने की सामान्य शब्दावली है। , 1 और तूने अपने सब तरंगों से मुझे दुःख दिया है। (सेला) 1
8तूने मेरे पहचानवालों को मुझसे दूर किया है; 1 और मुझ को उनकी दृष्टि में घिनौना किया है। 1 मैं बन्दी हूँ और निकल नहीं सकता; (अय्यू. 19:13, भज. 31:11, लूका 23:49) 1
9दुःख भोगते-भोगते मेरी आँखें धुँधला गई। 1 हे यहोवा, मैं लगातार तुझे पुकारता और अपने हाथ तेरी ओर फैलाता आया हूँ। 1
10क्या तू मुर्दों के लिये अद्भुत काम करेगा? 1 क्या मरे लोग उठकर तेरा धन्यवाद करेंगे? (सेला) 1
11क्या कब्र में तेरी करुणा का, 1 और विनाश की दशा में तेरी सच्चाई का वर्णन किया जाएगा? 1
12क्या तेरे अद्भुत काम अंधकार में, 1 या तेरा धर्म विश्वासघात की दशा में जाना जाएगा? 1
13परन्तु हे यहोवा, मैंने तेरी दुहाई दी है; 1 और भोर को मेरी प्रार्थना तुझ तक पहुँचेगी। 1
14हे यहोवा, तू मुझ को क्यों छोड़ता है? 1 तू अपना मुख मुझसे क्यों छिपाता रहता है? 1
15मैं बचपन ही से दुःखी वरन् अधमुआ हूँ, 1 तुझ से भय खाते + 88:15 तुझ से भय खाते: मैं उन बातों को सहन कर रहा हूँ जिनसे भयभीत हो जाता हूँ या जो मेरे मन में भय उत्पन्न करती हैं; अर्थात् मृत्यु का भय। मैं अति व्याकुल हो गया हूँ। 1
16तेरा क्रोध मुझ पर पड़ा है; 1 उस भय से मैं मिट गया हूँ। 1
17वह दिन भर जल के समान मुझे घेरे रहता है; 1 वह मेरे चारों ओर दिखाई देता है। 1
18तूने मित्र और भाई-बन्धु दोनों को मुझसे दूर किया है; 1 और मेरे जान-पहचानवालों को अंधकार में डाल दिया है।