Psalms 59
1हे मेरे परमेश्वर, मुझ को शत्रुओं से बचा, 1 मुझे ऊँचे स्थान पर रखकर मेरे विरोधियों से बचा, 1
2मुझ को बुराई करनेवालों के हाथ से बचा, 1 और हत्यारों से मेरा उद्धार कर। 1
3क्योंकि देख, वे मेरी घात में लगे हैं; 1 हे यहोवा, मेरा कोई दोष या पाप नहीं है + 59:3 मेरा कोई दोष या पाप नहीं है: नियमों के उल्लंघन के कारण या इस दोष के कारण कि मैं परमेश्वर के विरुद्ध पापी हूँ, नहीं, ऐसा कुछ नहीं है। , 1 तो भी बलवन्त लोग मेरे विरुद्ध इकट्ठे होते हैं। 1
4मैं निर्दोष हूँ तो भी वे मुझसे लड़ने को मेरी ओर दौड़ते है; 1 जाग और मेरी मदद कर, और यह देख! 1
5हे सेनाओं के परमेश्वर यहोवा, 1 हे इस्राएल के परमेश्वर सब अन्यजातियों को दण्ड देने के लिये जाग; 1 किसी विश्वासघाती अत्याचारी पर अनुग्रह न कर। (सेला) 1
6वे लोग साँझ को लौटकर कुत्ते के समान गुर्राते हैं, 1 और नगर के चारों ओर घूमते हैं। 1
7देख वे डकारते हैं, उनके मुँह के भीतर तलवारें हैं, 1 क्योंकि वे कहते हैं, “कौन हमें सुनता है?” 1
8परन्तु हे यहोवा, तू उन पर हँसेगा; 1 तू सब अन्यजातियों को उपहास में उड़ाएगा। 1
9हे परमेश्वर, मेरे बल, मैं तुझ पर ध्यान दूँगा, 1 तू मेरा ऊँचा गढ़ है। 1
10परमेश्वर करुणा करता हुआ मुझसे मिलेगा; 1 परमेश्वर मेरे शत्रुओं के विषय मेरी इच्छा पूरी कर देगा + 59:10 परमेश्वर मेरे शत्रुओं के विषय मेरी इच्छा पूरी कर देगा: अर्थात् परमेश्वर उन्हें घबरा देगा और उनकी योजना विफल करके मुझे दिखाएगा। यह वैसा ही है जैसा हम कहते है कि, परमेश्वर उसे विजय दिलाएगा। । 1
11उन्हें घात न कर, ऐसा न हो कि मेरी प्रजा भूल जाए; 1 हे प्रभु, हे हमारी ढाल! 1 अपनी शक्ति से उन्हें तितर-बितर कर, उन्हें दबा दे। 1
12वह अपने मुँह के पाप, और होठों के वचन, 1 और श्राप देने, और झूठ बोलने के कारण, 1 अभिमान में फँसे हुए पकड़े जाएँ। 1
13जलजलाहट में आकर उनका अन्त कर, 1 उनका अन्त कर दे ताकि वे नष्ट हो जाएँ 1 तब लोग जानेंगे कि परमेश्वर याकूब पर, 1 वरन् पृथ्वी की छोर तक प्रभुता करता है। (सेला) 1
14वे साँझ को लौटकर कुत्ते के समान गुर्राते, 1 और नगर के चारों ओर घूमते है। 1
15वे टुकड़े के लिये मारे-मारे फिरते, 1 और तृप्त न होने पर रात भर गुर्राते है। 1
16परन्तु मैं तेरी सामर्थ्य का यश गाऊँगा + 59:16 परन्तु मैं तेरी सामर्थ्य का यश गाऊँगा: मेरी शक्ति का स्रोत वही है जिसके द्वारा मैंने मुक्ति पाई है। , 1 और भोर को तेरी करुणा का जयजयकार करूँगा। 1 क्योंकि तू मेरा ऊँचा गढ़ है, 1 और संकट के समय मेरा शरणस्थान ठहरा है। 1
17हे मेरे बल, मैं तेरा भजन गाऊँगा, 1 क्योंकि हे परमेश्वर, तू मेरा ऊँचा गढ़ 1 और मेरा करुणामय परमेश्वर है।