Psalms · बाइबल (हिन्दी)

Psalms 75

1हे परमेश्वर हम तेरा धन्यवाद करते, हम तेरा नाम धन्यवाद करते हैं; 1 क्योंकि तेरा नाम प्रगट हुआ है + 75:1 तेरा नाम प्रगट हुआ है: अर्थात् परमेश्वर निकट है। विशेष रूप से वह उन पर प्रगट हुआ है और इस कारण उसकी स्तुति का अवसर उत्पन्न होता है। , तेरे आश्चर्यकर्मों का वर्णन हो रहा है। 1

2जब ठीक समय आएगा 1 तब मैं आप ही ठीक-ठीक न्याय करूँगा। 1

3जब पृथ्वी अपने सब रहनेवालों समेत डोल रही है, 1 तब मैं ही उसके खम्भों को स्थिर करता हूँ। (सेला) 1

4मैंने घमण्डियों से कहा, “घमण्ड मत करो,” 1 और दुष्टों से, “सींग ऊँचा मत करो; 1

5अपना सींग बहुत ऊँचा मत करो, 1 न सिर उठाकर ढिठाई की बात बोलो।” 1

6क्योंकि बढ़ती न तो पूरब से न पश्चिम से, 1 और न जंगल की ओर से आती है; 1

7परन्तु परमेश्वर ही न्यायी है, 1 वह एक को घटाता और दूसरे को बढ़ाता है। 1

8यहोवा के हाथ में एक कटोरा है, जिसमें का दाखमधु झागवाला है; 1 उसमें मसाला मिला है + 75:8 उसमें मसाला मिला है: कहने का अर्थ है कि परमेश्वर का क्रोध एक मदिरा के सदृश्य है जिसका नशा बढ़ाया गया हो। , और वह उसमें से उण्डेलता है, 1 निश्चय उसकी तलछट तक पृथ्वी के सब दुष्ट लोग पी जाएँगे। (यिर्म. 25:15, प्रका. 14:10, प्रका. 16:19) 1

9परन्तु मैं तो सदा प्रचार करता रहूँगा, 1 मैं याकूब के परमेश्वर का भजन गाऊँगा। 1

10दुष्टों के सब सींगों को मैं काट डालूँगा, 1 परन्तु धर्मी के सींग ऊँचे किए जाएँगे।

← Psalms 74Read In The App, Free →Psalms 76 →

Study Psalms 75

KJVMatthew HenryJamieson-Fausset-BrownAdam ClarkeJohn WesleyJohn CalvinKeil and DelitzschCharles SpurgeonScofieldFamily Bible NotesGeneva Bible Notes (1599)Reina-Valera (Español)Bíblia Almeida (Português)Luther Bibel (Deutsch)Bible Louis Segond (Français)

All Chapters

123456789101112131415161718192021222324252627282930313233343536373839404142434445464748495051525354555657585960616263646566676869707172737475767778798081828384858687888990919293949596979899100101102103104105106107108109110111112113114115116117118119120121122123124125126127128129130131132133134135136137138139140141142143144145146147148149150