Psalms 122
1जब लोगों ने मुझसे कहा, “आओ, हम यहोवा के भवन को चलें,” 1 तब मैं आनन्दित हुआ। 1
2हे यरूशलेम, तेरे फाटकों के भीतर, 1 हम खड़े हो गए हैं! 1
3हे यरूशलेम, तू ऐसे नगर के समान बना है, 1 जिसके घर एक दूसरे से मिले हुए हैं। 1
4वहाँ यहोवा के गोत्र-गोत्र के लोग यहोवा के नाम का धन्यवाद करने को जाते हैं; 1 यह इस्राएल के लिये साक्षी है। 1
5वहाँ तो न्याय के सिंहासन + 122:5 न्याय के सिंहासन: जिन आसनों पर बैठकर न्याय किया जाता है। आज सिंहासन शब्द से समझा जाता है राजाओं के आसन। , 1 दाऊद के घराने के लिये रखे हुए हैं। 1
6यरूशलेम की शान्ति का वरदान माँगो, 1 तेरे प्रेमी कुशल से रहें! 1
7तेरी शहरपनाह के भीतर शान्ति, 1 और तेरे महलों में कुशल होवे! 1
8अपने भाइयों और संगियों के निमित्त, 1 मैं कहूँगा कि तुझ में शान्ति होवे! 1
9अपने परमेश्वर यहोवा के भवन के निमित्त, 1 मैं तेरी भलाई का यत्न करूँगा।