Psalms 138
1मैं पूरे मन से तेरा धन्यवाद करूँगा; 1 देवताओं के सामने भी मैं तेरा भजन गाऊँगा। 1
2मैं तेरे पवित्र मन्दिर की ओर दण्डवत् करूँगा, 1 और तेरी करुणा और सच्चाई के कारण तेरे नाम का धन्यवाद करूँगा; 1 क्योंकि तूने अपने वचन को और अपने बड़े नाम को सबसे अधिक महत्त्व दिया है। 1
3जिस दिन मैंने पुकारा, उसी दिन तूने मेरी सुन ली, 1 और मुझ में बल देकर हियाव बन्धाया। 1
4हे यहोवा, पृथ्वी के सब राजा तेरा धन्यवाद करेंगे + 138:4 पृथ्वी के सब राजा तेरा धन्यवाद करेंगे: अर्थात् सब राजा, राजकुमार और प्रशासक प्रतिज्ञा के वचनों को सीखेंगे। , 1 क्योंकि उन्होंने तेरे वचन सुने हैं; 1
5और वे यहोवा की गति के विषय में गाएँगे, 1 क्योंकि यहोवा की महिमा बड़ी है। 1
6यद्यपि यहोवा महान है, तो भी वह नम्र मनुष्य की ओर दृष्टि करता है; 1 परन्तु अहंकारी को दूर ही से पहचानता है। 1
7चाहे मैं संकट के बीच में चलूँ तो भी तू मुझे सुरक्षित रखेगा, 1 तू मेरे क्रोधित शत्रुओं के विरुद्ध हाथ बढ़ाएगा, 1 और अपने दाहिने हाथ से मेरा उद्धार करेगा। 1
8यहोवा मेरे लिये सब कुछ पूरा करेगा + 138:8 यहोवा मेरे लिये सब कुछ पूरा करेगा: वह मेरे लिए हस्तक्षेप करना आरम्भ करके पीछे नहीं हटेगा। वह मेरी रक्षा की प्रतिज्ञा करके अपनी प्रतिज्ञा से नहीं चूकेगा। ; 1 हे यहोवा, तेरी करुणा सदा की है। 1 तू अपने हाथों के कार्यों को त्याग न दे।