Psalms 23
1यहोवा मेरा चरवाहा है, 1 मुझे कुछ घटी न होगी। (यशा. 40:11) 1
2वह मुझे हरी-हरी चराइयों में बैठाता है; 1 वह मुझे सुखदाई जल + 23:2 सुखदाई जल: रुका हुआ जल नहीं, परमेश्वर के जनों के लिए काम में लेने पर इसका अभिप्राय है, नीरवता, शान्ति, और प्राण का विश्राम। के झरने के पास ले चलता है; 1
3वह मेरे जी में जी ले आता है। 1 धार्मिकता के मार्गों में वह अपने नाम के निमित्त 1 मेरी अगुआई करता है। 1
4चाहे मैं घोर अंधकार से भरी हुई तराई में होकर चलूँ, 1 तो भी हानि से न डरूँगा, 1 क्योंकि तू मेरे साथ रहता है; 1 तेरे सोंटे और तेरी लाठी से मुझे शान्ति मिलती है। 1
5तू मेरे सतानेवालों के सामने मेरे लिये मेज बिछाता है + 23:5 मेरे लिये मेज बिछाता है: परमेश्वर ने मेज लगाई, भोज का आयोजन किया जबकि उसके बैरी सामने थे। ; 1 तूने मेरे सिर पर तेल मला है, 1 मेरा कटोरा उमड़ रहा है। 1
6निश्चय भलाई और करुणा जीवन भर मेरे 1 साथ-साथ बनी रहेंगी; 1 और मैं यहोवा के धाम में सर्वदा वास करूँगा।