Psalms · बाइबल (हिन्दी)

Psalms 142

1मैं यहोवा की दुहाई देता, 1 मैं यहोवा से गिड़गिड़ाता हूँ, 1

2मैं अपने शोक की बातें उससे खोलकर कहता, 1 मैं अपना संकट उसके आगे प्रगट करता हूँ। 1

3जब मेरी आत्मा मेरे भीतर से व्याकुल हो रही थी + 142:3 जब मेरी आत्मा मेरे भीतर से व्याकुल हो रही थी: कहने का अर्थ है कि कष्टों में फँसा वह अशक्त, निर्जीव, और हताश था। वह कष्टों से मुक्ति का मार्ग खोज नहीं पा रहा था।, 1 तब तू मेरी दशा को जानता था! 1 जिस रास्ते से मैं जानेवाला था, उसी में उन्होंने मेरे लिये फंदा लगाया। 1

4मैंने दाहिनी ओर देखा, परन्तु कोई मुझे नहीं देखता। 1 मेरे लिये शरण कहीं नहीं रही, न मुझ को कोई पूछता है। 1

5हे यहोवा, मैंने तेरी दुहाई दी है; 1 मैंने कहा, तू मेरा शरणस्थान है, 1 मेरे जीते जी तू मेरा भाग है। 1

6मेरी चिल्लाहट को ध्यान देकर सुन, 1 क्योंकि मेरी बड़ी दुर्दशा हो गई है! 1 जो मेरे पीछे पड़े हैं, उनसे मुझे बचा ले; 1 क्योंकि वे मुझसे अधिक सामर्थी हैं। 1

7मुझ को बन्दीगृह से निकाल + 142:7 मुझ को बन्दीगृह से निकाल: मुझे इस परिस्थिति से उबार ले, यह मेरे लिए कारागार के समान है। मैं ऐसा हूँ जैसे मैं कैद कर दिया गया हूँ। कि मैं तेरे नाम का धन्यवाद करूँ! 1 धर्मी लोग मेरे चारों ओर आएँगे; 1 क्योंकि तू मेरा उपकार करेगा।

← Psalms 141Read In The App, Free →Psalms 143 →

Study Psalms 142

KJVMatthew HenryJamieson-Fausset-BrownAdam ClarkeJohn WesleyJohn CalvinKeil and DelitzschCharles SpurgeonScofieldFamily Bible NotesGeneva Bible Notes (1599)Reina-Valera (Español)Bíblia Almeida (Português)Luther Bibel (Deutsch)Bible Louis Segond (Français)

All Chapters

123456789101112131415161718192021222324252627282930313233343536373839404142434445464748495051525354555657585960616263646566676869707172737475767778798081828384858687888990919293949596979899100101102103104105106107108109110111112113114115116117118119120121122123124125126127128129130131132133134135136137138139140141142143144145146147148149150