Psalms · बाइबल (हिन्दी)

Psalms 42

1जैसे हिरनी नदी के जल के लिये हाँफती है, 1 वैसे ही, हे परमेश्वर, मैं तेरे लिये हाँफता हूँ। 1

2जीविते परमेश्वर, हाँ परमेश्वर, का मैं प्यासा हूँ, 1 मैं कब जाकर परमेश्वर को अपना मुँह दिखाऊँगा? (भज. 63:1, प्रका. 22:4) 1

3मेरे आँसू दिन और रात मेरा आहार हुए हैं; 1 और लोग दिन भर मुझसे कहते रहते हैं, 1 तेरा परमेश्वर कहाँ है? 1

4मैं कैसे भीड़ के संग जाया करता था, 1 मैं जयजयकार और धन्यवाद के साथ 1 उत्सव करनेवाली भीड़ के बीच में परमेश्वर के भवन + 42:4 परमेश्वर के भवन: मिलापवाले तम्बू को या सार्वजनिक आराधना के स्थान को दर्शाता है। 1 को धीरे धीरे जाया करता था; यह स्मरण करके मेरा प्राण शोकित हो जाता है। 1

5हे मेरे प्राण, तू क्यों गिरा जाता है? 1 और तू अन्दर ही अन्दर क्यों व्याकुल है? 1 परमेश्वर पर आशा लगाए रह; 1 क्योंकि मैं उसके दर्शन से उद्धार पाकर फिर उसका धन्यवाद करूँगा। (मत्ती 26:38, मर. 14:34, यूह. 12:27) 1

6हे मेरे परमेश्वर; मेरा प्राण मेरे भीतर गिरा जाता है, 1 इसलिए मैं यरदन के पास के देश से और हेर्मोन 1 के पहाड़ों और मिसगार की पहाड़ी के ऊपर 1 से तुझे स्मरण करता हूँ। 1

7तेरी जलधाराओं का शब्द सुनकर जल, 1 जल को पुकारता है + 42:7 जल, जल को पुकारता है: अर्थात् पानी की लहर, सम्भवतः एक तीव्र वेग से बहनेवाले सोते की लहरें जो एक तट पर टकरा कर दूसरे तट तक जाती हैं।; तेरी सारी तरंगों 1 और लहरों में मैं डूब गया हूँ। 1

8तो भी दिन को यहोवा अपनी शक्ति 1 और करुणा प्रगट करेगा; 1 और रात को भी मैं उसका गीत गाऊँगा, 1 और अपने जीवनदाता परमेश्वर से प्रार्थना करूँगा। 1

9मैं परमेश्वर से जो मेरी चट्टान है कहूँगा, 1 “तू मुझे क्यों भूल गया? 1 मैं शत्रु के अत्याचार के मारे क्यों शोक का 1 पहरावा पहने हुए चलता फिरता हूँ?” 1

10मेरे सतानेवाले जो मेरी निन्दा करते हैं, 1 मानो उससे मेरी हड्डियाँ चूर-चूर होती हैं, 1 मानो कटार से छिदी जाती हैं, 1 क्योंकि वे दिन भर मुझसे कहते रहते हैं, तेरा परमेश्वर कहाँ है? 1

11हे मेरे प्राण तू क्यों गिरा जाता है? 1 तू अन्दर ही अन्दर क्यों व्याकुल है? 1 परमेश्वर पर भरोसा रख; 1 क्योंकि वह मेरे मुख की चमक और मेरा परमेश्वर है, 1 मैं फिर उसका धन्यवाद करूँगा। (भज. 43:5, मर. 14:34, यूह. 12:27)

← Psalms 41Read In The App, Free →Psalms 43 →

Study Psalms 42

KJVMatthew HenryJamieson-Fausset-BrownAdam ClarkeJohn WesleyJohn CalvinKeil and DelitzschCharles SpurgeonScofieldFamily Bible NotesGeneva Bible Notes (1599)Reina-Valera (Español)Bíblia Almeida (Português)Luther Bibel (Deutsch)Bible Louis Segond (Français)

All Chapters

123456789101112131415161718192021222324252627282930313233343536373839404142434445464748495051525354555657585960616263646566676869707172737475767778798081828384858687888990919293949596979899100101102103104105106107108109110111112113114115116117118119120121122123124125126127128129130131132133134135136137138139140141142143144145146147148149150