Psalms · बाइबल (हिन्दी)

Psalms 94

1हे यहोवा, हे पलटा लेनेवाले परमेश्वर, 1 हे पलटा लेनेवाले परमेश्वर, अपना तेज दिखा! (व्यव. 32:35) 1

2हे पृथ्वी के न्यायी, उठ; 1 और घमण्डियों को बदला दे! 1

3हे यहोवा, दुष्ट लोग कब तक, 1 दुष्ट लोग कब तक डींग मारते रहेंगे? 1

4वे बकते और ढिठाई की बातें बोलते हैं, 1 सब अनर्थकारी बड़ाई मारते हैं। 1

5हे यहोवा, वे तेरी प्रजा को पीस डालते हैं, 1 वे तेरे निज भाग को दुःख देते हैं। 1

6वे विधवा और परदेशी का घात करते, 1 और अनाथों को मार डालते हैं; 1

7और कहते हैं, “यहोवा न देखेगा, 1 याकूब का परमेश्वर विचार न करेगा।” 1

8तुम जो प्रजा में पशु सरीखे हो, विचार करो; 1 और हे मूर्खों तुम कब बुद्धिमान बनोगे + 94:8 तुम कब बुद्धिमान बनोगे: तुम्हारी यह मूर्खता कब तक रहेगी? तुम सत्य को कब स्वीकार करोगे? तुम अगर प्राणियों के सदृश्य कब व्यवहार करोगे?? 1

9जिसने कान दिया, क्या वह आप नहीं सुनता? 1 जिसने आँख रची, क्या वह आप नहीं देखता? 1

10जो जाति-जाति को ताड़ना देता, और मनुष्य को ज्ञान सिखाता है, 1 क्या वह न सुधारेगा? 1

11यहोवा मनुष्य की कल्पनाओं को तो जानता है कि वे मिथ्या हैं। (1 कुरि. 3:20) 1

12हे यहोवा, क्या ही धन्य है वह पुरुष जिसको तू ताड़ना देता है, 1 और अपनी व्यवस्था सिखाता है, 1

13क्योंकि तू उसको विपत्ति के दिनों में उस समय तक चैन देता रहता है, 1 जब तक दुष्टों के लिये गड्ढा नहीं खोदा जाता + 94:13 जब तक दुष्टों के लिये गड्ढा नहीं खोदा जाता: कहने का अर्थ है कि अपने मन में अधीर न हो कि उन्हें दण्ड नहीं मिलेगा या कि परमेश्वर को चिन्ता नहीं है।। 1

14क्योंकि यहोवा अपनी प्रजा को न तजेगा, 1 वह अपने निज भाग को न छोड़ेगा; (रोम. 11:1,2) 1

15परन्तु न्याय फिर धर्म के अनुसार किया जाएगा, 1 और सारे सीधे मनवाले उसके पीछे-पीछे हो लेंगे। 1

16कुकर्मियों के विरुद्ध मेरी ओर कौन खड़ा होगा? 1 मेरी ओर से अनर्थकारियों का कौन सामना करेगा? 1

17यदि यहोवा मेरा सहायक न होता, 1 तो क्षण भर में मुझे चुपचाप होकर रहना पड़ता। 1

18जब मैंने कहा, “ मेरा पाँव फिसलने लगा है + 94:18 मेरा पाँव फिसलने लगा है: मैं अब खड़ा भी नहीं हो पाता हूँ मेरी शक्ति समाप्त हो गई है, मैं कब्र में गिर रहा हूँ। ,” 1 तब हे यहोवा, तेरी करुणा ने मुझे थाम लिया। 1

19जब मेरे मन में बहुत सी चिन्ताएँ होती हैं, 1 तब हे यहोवा, तेरी दी हुई शान्ति से मुझ को सुख होता है। (2 कुरि. 1:5) 1

20क्या तेरे और दुष्टों के सिंहासन के बीच संधि होगी, 1 जो कानून की आड़ में उत्पात मचाते हैं? 1

21वे धर्मी का प्राण लेने को दल बाँधते हैं, 1 और निर्दोष को प्राणदण्ड देते हैं। 1

22परन्तु यहोवा मेरा गढ़, 1 और मेरा परमेश्वर मेरी शरण की चट्टान ठहरा है। 1

23उसने उनका अनर्थ काम उन्हीं पर लौटाया है, 1 और वह उन्हें उन्हीं की बुराई के द्वारा सत्यानाश करेगा। 1 हमारा परमेश्वर यहोवा उनको सत्यानाश करेगा।

← Psalms 93Read In The App, Free →Psalms 95 →

Study Psalms 94

KJVMatthew HenryJamieson-Fausset-BrownAdam ClarkeJohn WesleyJohn CalvinKeil and DelitzschCharles SpurgeonScofieldFamily Bible NotesGeneva Bible Notes (1599)Reina-Valera (Español)Bíblia Almeida (Português)Luther Bibel (Deutsch)Bible Louis Segond (Français)

All Chapters

123456789101112131415161718192021222324252627282930313233343536373839404142434445464748495051525354555657585960616263646566676869707172737475767778798081828384858687888990919293949596979899100101102103104105106107108109110111112113114115116117118119120121122123124125126127128129130131132133134135136137138139140141142143144145146147148149150